QUOTES ON #संघर्ष

#संघर्ष quotes

Trending | Latest
9 OCT 2019 AT 6:00

''लिखने की जवाबदेही और किसी के प्रति चाहे न हो, अपने प्रति तो है । हम अपने होने की सार्थकता कहाँ ढूँढें ?"

-


6 MAR 2019 AT 17:10

यह लड़ाई, जो की अपने आप से मैंने लड़ी है,
यह घुटन, यह यातना, केवल किताबों में पढ़ी है,
यह पहाड़ी पाँव क्या चढ़ते, इरादों ने चढ़ी है,
कल दरीचे ही बनेंगे द्वार,
अब तो पथ यही है

- दुष्यंत कुमार


-


14 APR 2019 AT 20:38

उड़ते हुए बादल
यूं ही नहीं बुझा पाते
प्यास का आकाश
एक संघर्ष की लंबी कहानी होती है
इन भीगते लम्हों के पीछे,
धरती की थाती से ही तो
ये समंदर वाष्पित करना है बूंदे
और फिर रुई के फाहों सदृश टुकड़े
वापस आते हैं पानी बनकर,
बुझा देते हैं धरा की प्यास.
जीवन एक चक्र ही तो है
निरंतर गति करता हुआ.

-


18 AUG 2020 AT 12:10

घूँघट के पर्दे से दबी
घर के बर्तनों की आवाज़

अंदर के खराब मौसम पर
गुलाबी होंठों की हँसती भाप

ये भाप कभी हटती नहीं
ना किसी मौसम,
कपड़े,
ना नीर से

दुनिया बेखबर
एक और कश्मीर से।

-


14 JAN 2019 AT 20:31

घने अंधकार में
टटोलकर राहें तलाशते वक्त
महसूस करना
पुतलियों का असीमित
फैलाव....
भरसक कोशिशों में जुटी
उजाले के कतरे ही
तलाशती है सिर्फ.....
शून्य की जड़ता में
चेतना की तलाश..
अंतर्विरोध से
जूझती
एक यात्रा....!!!

प्रीति
३६५:१३

-


23 DEC 2020 AT 14:22

जिंदगी बहुत बड़ी है
रुक मत,
चला कर! चला कर!
रोकेंगे हजारों हाथ,
रुक मत!
संघर्ष किया कर!
संघर्ष किया कर!

-


31 OCT 2021 AT 12:30

अपने संघर्ष के दिनो मे, लोगो को खोने से मत डरिए।
ये वो नहीं जो आपके सफलताओ के जश्न मे शामिल रहेंगे,केवल इसके हकदार तो वहीं है जो सच में आपके साथ होंगे।।

-


23 AUG 2020 AT 10:50

हुस्न वालो ने ऐसे
सफर मे साथ छोडा
जहां से हम लौट ना
पाए दोबारा

-


3 NOV 2018 AT 7:12

खेजडी़ से जीना सीखा है मैंने
जिन्दगी के रेगिस्तान में

-


30 APR 2020 AT 18:56

एक सोच...
सोच कर...
मैं सोच में पड़ा हूँ।
जीवन को जी रहा हूँ...
या युद्ध में खड़ा हूँ।

-