बिहार से विभक्त होकर नवा प्रदेश सृजन हुआ जो,
छोटानागपुर के पठार पर अवस्थित प्रदेश जो,
भारत में वनों के अनुपात में अग्रणीय राज्य जो,
खनिज और वन संपदा से समृद्ध राज्य जो,
लोहा, कोयला, माइका, बाक्साइट, ग्रेफाइट संग,
युरेनियम आदि खनिज संपदाओं की प्रचुरता जहां,
जमशेदपुर, राँची, धनबाद, बोकारो शान जहां की,
देवघर वैधनाथ और बासुकीनाथ मंदिर जहां पर,
वानस्पतिक एवं जैविक विविधताओं का भंडार जहां,
विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों, धर्मों का संगम क्षेत्र जहां,
समृद्ध जनजातीय कला संस्कृति पहचान जहां की,
स्वतंत्रता सेनानी बिसरा मुंडा जय जोहर का प्रदेश जो,
वनांचल नाम से प्रसिद्ध प्रदेश झारखण्ड कहलाता है।-
15 NOV 2020 AT 9:27
15 NOV 2021 AT 9:22
समृद्ध जनजातीय, कला संस्कृति जहाँ की पहचान,
खनिज एवं वन संपदा का वनांचल झारखंड प्रदेश।-
15 NOV 2022 AT 8:24
समृद्ध जनजातीय संस्कृति की गौरव भूमि,
जंगल की भूमि, वनांचल झारखण्ड प्रदेश।-