QUOTES ON #आहतबोल

#आहतबोल quotes

Trending | Latest
8 MAY 2020 AT 9:20

#आहतबोल
क्या अजब माहौल मौला दिख रहा है आजकल
दोस्त भूले दोस्ती और दुश्मनी अग़्यार भी

-


18 AUG 2020 AT 11:14

#आहतबोल
हम घरों में सुकूँ से बैठे हैं,
मुल्क महफ़ूज़ हर जवान से है।

-


3 JUN 2020 AT 8:51

#आहतबोल
भले मानुस! न इतना तो सताओ,
हमें लाठी नहीं खाना खिलाओ।
सफ़र कोई करे है आसमां पर,
ग़रीबों को सज़ा, पैदल चलाओ।
Bhale maanus! n itnaa to satao,
Ham'ein laathi nahin khana khilao.
Safar koi kare hai aasma'an par,
Gariib'on ko sazaa, paidal chalao.

-


21 MAY 2020 AT 12:28

#आहतबोल
बेघरों के लिए हुए जैसे,
मंज़िलें और मकान सड़कों पर।
पेट ख़ाली भरी हुई साँसें,
है कड़ा इम्तिहान सड़कों पर।
Begharon ke liye huye jaise,
Manzilen aur makaan sadkon par.
Pet khaali bhari huyi saansen,
Hai kadaa imtihaan sadkon par.

-


11 MAY 2020 AT 12:18

#आहतबोल
जो महब्बत बख़्शते थे उनसे ही अब खौफ़ है
हाय मय्यत तक रही ना काँधों की हक़दार भी

-


29 JAN 2020 AT 14:25

#आहतबोल
कारख़ाने ना रहें हथियार के
प्यार की आबाद बस टकसाल हो

-


20 AUG 2020 AT 14:14

#आहतबोल
सुन, सुरीली फ़ज़ा ये भारत की,
शंख, अरदास और, अज़ान से है।

-


17 AUG 2020 AT 9:30

#आहतबोल
बम मिसाइल के ढेर वो रक्खें,
सब्ज़ अपनी ज़मीं तो धान से है।

-


17 JUN 2020 AT 8:37

#आहतबोल
प्यार में यूँ बदलो मत पाला ग़ुस्से में,
होता है सब गड़बड़ झाला ग़ुस्से में।

-


11 JUN 2020 AT 12:56

#आहतबोल
ग़रीबों को मिटाने आ गए क्यूँ,
कहा तो था ग़रीबी को मिटाओ।
Gharibo'n ko mitane aa gaye kyu'n,
Kahaa to tha ghariibii ko mitao.

-