संवत्सरी पर्व है, जैनियों का सबसे बड़ा त्योहार।
क्षमा वीरस्य भूषणं,ही है, इस पर्व का सार,
राग-द्वेष को छोड़कर, करें संयम का प्रचार,
किसी के हृदय को दुखाया हो तो,खमतखामणा बारम्बार।।
किसी के हृदय को दुखाया हो तो,खमतखामणा बारम्बार।।
छलाणी परिवार की तरफ से सभी को खमतखामणा बारम्बार-
Please follow on Instagram ☺️
रक्षाबंधन है भाई बहन का त्योहार।
चाहे कितनी भी हो, एक-दूसरे से टकरार,
राखी बांधने से, बढ़ता है, भाई बहन का प्यार,
आओं भाईयों मनाते हैं, खुशियों का त्योहार।।
Happy Rakshabandhan 😊🥰-
रक्षाबंधन पर भाई राखी बंधवाता है।
वहीं भाई किसी की बहन की, इज्जत से खेल जाता है।।
चाहे वह लड़की,डॉक्टर हो या टीचर
उनकी इज्जत ही,उनका गुरूर होता है ।
पर उन जाहिल गंवारों के लिए,
उनके दामन से खेलना,इक पल का सुकून होता है।।
राखी बांधने पर भी,इक भाई अपनी बहन की,रक्षा कर नहीं पाता है।
क्योंकि वह तो किसी ओर की बहन को,रौंदना चाहता है।।
कईं अबला नारियां,दुर्गा बनकर भी,अपनी जान गवाती है।
और हम मोमबत्ती जलाकर,इंसाफ़ की चाह रखती है।।
सरकार से गुजारिश है कि,
रेपिस्ट के लिए बनाए ऐसा कठोर कानून,
कि उन दरिंदों की रूह कांप जाएं।
ताकि इस आजाद भारत में, स्त्रियां भी,चैन और शांति से रह पाएं,
ताकि इस आजाद भारत में, स्त्रियां भी,चैन और शांति से रह पाएं।।
Suman Jain ✍️✍️-
स्वतंत्रता हमको जान से प्यारी
खून से खेलकर होली,
देश के वीरों ने हमको, स्वतंत्रता दिलाईं,
वीरों की इस कुर्बानी से, हमारी आंखें भर आईं,
तब जाकर कठिनाईयों को भेदकर,
हमारे देश ने, स्वतंत्रता पाई,
हमारे देश ने, स्वतंत्रता पाई।।-
अर्थव्यवस्था को संतुलित करना।
C.A. के कार्य को बतलाता है,
देश के विकास में C.A.,
महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है,
नाज़ है हमें हमारे,देश के C.A. पर,
इसलिए आज हम मिलकर,
C.A. दिवस मनाते हैं ।।
सभी C.A. लोगों को HAPPY C.A. DAY 😊
-
आखिर कर ही दिखाया
हार को धूल चटाकर,
T20 मैच की ट्रॉफी,भारत लाया,
अपने परिश्रम के परिणाम से,
इंडिया को गोरवान्वित कराया,
आज का नजारा तो,ऐसा हो गया मानो
उत्साह पूर्वक पटाखे फोड़कर, त्योहार मनाया।।
विश्व विजेता भारत।
आखिर कर ही दिखाया।।
Congratulations Indian &
Indian Cricket Team 💐💐🤗🤗-
जब भी आती है मुसीबत।
लब पर आता एक ही नाम,
मां को तुम कभी ना रूलाओं,
हो जाएंगे,सारे बिगड़े काम।।
पर हम बाज़ नहीं आते।
हमेशा हम मां को रूलाते,
छोटी सी बात पर, उन्हीं को सूनाते,
झगड़ा करके मुंह फुलाते।।
बेचारी मां अपने आंसू छिपाती।
रूठे हुए, बिगड़े बच्चे को मनाती,
अपने हाथों से, खाना खिलाती,
अपना पूरा जीवन, बच्चे पर, न्योछावर कर जाती।।
पर हम नालायक बच्चे, मां को समझ नहीं पाते है।
बस मदर्स डे के दिन, मां पर प्यार लूटाते है,
अच्छी अच्छी पोस्ट, इंस्टा फेसबुक पर लगाते हैं,
कल वापस वहीं बिगड़ी ओलांद बन जाते हैं।।
तो आओ मिलकर हम खुद को बदलें।
केवल मदर्स डे पर नहीं,
हर दिन अपनी मां को, सर-आंखों पर रखले,
फिर देखना, कैसे कायनात बदलती है,
सारे ज़हान की खुशियां,तेरी झोली में गिरती है,
सारे ज़हान की खुशियां,तेरी झोली में गिरती है।।
Happy mother's day 🥰🥰🥰🥰 🥰
Suman jain ✍️✍️
-
देखो होली मनभावन आई।
खुशियों की सौगात है लाई,
प्यार से भरकर पिचकारी,
हर्षोल्लास रुपी रंग उड़ाई,
देखो होली मनभावन आई।।
होली की हार्दिक शुभकामनाएं-
होलिका दहन की अग्नि में,भीतर की बुराई जलाते हैं।
अच्छाई को उज्जवलित कर, होलिका दहन मनाते हैं।।
मन में उभरे राग-द्वेष को दहन में जलाते हैं। मिलकर हम सब आज,होलिका दहन मनाते हैं।।
आप सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं 🤗🤗
-