Delhi_NCR #3611 (part-2)
10 साल…
शब्द छोटा है,
पर इसमें एक सफर छुपा है—
एक लड़का, जो धीरे-धीरे बदल गया।
10 states घूम लिए,
कई रास्ते देख लिए,
और समझ आया—
दुनिया बड़ी है, पर इंसान उससे भी बड़ा हो सकता है।
अब जब नए शहर का नाम आता है,
तो दिल में हल्का सा खिंचाव होता है… जैसे कुछ पीछे रह जाएगा।
पर साथ ही एक सुकून भी है—
क्योंकि अब पता है, नई जगह मुश्किल नहीं होती… बस नई होती है।
पहली बार निकला था, तो डर साथ था…
आज वापस निकल रहा हूं, तो तजुर्बा साथ है।
शहर बदलते रहेंगे, रास्ते नए मिलते रहेंगे, पर जो सीख लिया है ना…
वो कहीं नहीं जाता।
Delhi ने सिर्फ वक्त नहीं लिया,
मुझे थोड़ा और बना दिया।
और अब…
एक नया सफर—।
फिर से सब शुरू होगा,
पर इस बार एक यकीन है—
कहीं भी जाओ…
अपना बना ही लोगे।- Shivanshu Mishra(S.B)
8 APR AT 21:24