Saurabh Pandey   (सौरभ कुमार)
293 Followers · 261 Following

read more
Joined 5 November 2017


read more
Joined 5 November 2017
23 AUG 2021 AT 14:15

मोहब्बत में , क्या हुआ , क्यूं हुआ, कैसे हुआ, सवाल नहीं होते,
यहां, जो हुआ, जैसे हुआ, अच्छा हुआ, अपनाना पड़ता है...

-


13 AUG 2021 AT 1:37

कुछ कतरा कतरा आसूं बहे, कुछ कतरा कतरा दिल पिघला..
कुछ रात गई, कुछ उम्मीद गई, कुछ हौले से फिर नींद गई..
तकते तकते तेरी राह पिया, पिघली आंखे पथरा गई..
तुझसे बेहतर तेरी यादें निकली, उन यादों में सारा दिन निकला

-


9 AUG 2021 AT 12:59

बहुत महसूस होता है,
तेरा महसूस ना होना....

-


7 AUG 2021 AT 14:30

तेरी पसंद की हर चीज की मैंने, तेरी खुशी के लिए हर बात मानी मैंने,
अब तुझे पसंद है मुझसे दूरी, ले ये ज़िंदगी छोड़ दी मैने ...

-


2 AUG 2021 AT 0:48

कुछ इसलिए भी सभी को सबकुछ नहीं मिलता,
के गर हासिल हो सबकुछ, तो खुदा की जरूरत किसे होती ..

-


1 AUG 2021 AT 10:02

एक रिश्ता कहीं ऐसा भी होता है,
हर जज़्बात मिले कहीं ऐसा भी होता है,
हैं साथ नहीं पर साथ हर कदम थाम होता है,
दोस्ती है रिश्ता वही जो हर लम्हा साथ होता है,

रास्ते कोई भी हो, निभाना इन्हे आता है,
मुश्किलें कैसी भी हो, सम्हालना इन्हे आता है,
दुनिया जब हो हमारे हर फ़ैसले के खिलाफ,
दोस्ती है रिश्ता वही जो हर पल राह दिखाता है...

-


28 JUL 2021 AT 3:41

दिन बीता फिर शाम हुई, फिर आखें कुछ नम हुईं,
इक वादा था तेरा आने का, उम्मीदें सारी टूट गई,
अब वक्त कहां है जीने का, सांसे सारी तेरे नाम हुई,
कतरा कतरा खत्म हुए हम, धीरे धीरे सारी रात गई...

-


22 JUL 2021 AT 8:50

जितनी मिन्नते की उससे वापस लौट आने की,
गर सजदा खुदा की किया होता, तो जन्नत नसीब होती...

-


21 JUL 2021 AT 14:48

शाम होगी ना कोई अब कोई सहर होगा

-


20 JUL 2021 AT 20:03

तेरे दूर जानें का यूं तो असर कुछ भी ना हुआ,
बस अब लोग कहते हैं मेरा लहज़ा बदल गया..

-


Fetching Saurabh Pandey Quotes