Pallavi Rajpoot  
97 Followers · 23 Following

read more
Joined 15 May 2018


read more
Joined 15 May 2018
8 JAN 2022 AT 14:36

Face the fear... and...

Face the fear.

-


10 NOV 2021 AT 19:31

अनकही दास्तां कोई बन के।
दिल में रहता है अजनबी बन के।।

पल्लवी

-


30 MAY 2021 AT 9:53

कागज़ की नाव पर सवार होके जब चले।
ऐसे में हवा-पानी से करने हैं क्या गिले।।

पल्लवी

-


29 MAY 2021 AT 20:16

मुझसे जो करता है सवाल खुद से पूछ कभी।
अपनी आंखों के आईने में तूं भी देख कभी।।

पल्लवी

-


23 MAY 2021 AT 19:56

कि ना मिले होते,
इतने अरमान ना पले होते।
अच्छा होता जो गैर होते तुम,
हमको तुमसे तो ना गिले होते।
अच्छा होता कि ना मिले होते...

पल्लवी

-


23 MAY 2021 AT 16:11

अपनी ही लिक्खी कहानी न मिटा पाओगे,
हर्फ दर हर्फ में तुम मुझको बसा पाओगे।
दिल के टूटे हुए टुकड़ों की यही खुबी है,
जितना जोड़ोगे इन्हें उतना बिखर जाओगे।
जब ये जानोगे कि भटके हुए राही हो तुम,
जाने-जां लौट कर के अपने घर को आओगे।

पल्लवी

-


23 MAY 2021 AT 9:53

उसकी आंखों में जबसे देखा है तो खोऐ हैं
इतनी आसानी से तो मिलता नहीं..
उसको पाने को बहुत रोऐ हैं।
तनहा दिन-रात का जो दाग़ था..
वो इस कदर से गहरा था
वक्त के साथ उसे चाहतों से धोएं हैं।
उसको पाने को बहुत रोऐ हैं..
सोचा था मिलने पर हम चैन की सांसें लेंगे..
जबसे है पास कितनी रातों से न सोऐ हैं।
उसको पाने को बहुत रोऐ हैं...

पल्लवी

-


21 MAY 2021 AT 12:36

We become cooler with time...
So if you are interested...have patience.

-


21 MAY 2021 AT 10:58

ना ही कोई राजकुमारी,ना ही कोई रानी थी
ये बातें बस बातें थीं,ना नींव थी ना पेशानी थी।

बातों से थी शुरू हुई, बातों पर जाकर खत्म हुई
उसकी प्रेम कहानी में वीरानी ही वीरानी थी।

उसने जिसको चाहा, उससे मिल पाना ना हो पाया
इंतजार आंखों में जिसकी उसकी यही कहानी थी।

-


18 MAY 2021 AT 21:44

शुन्य का लेकर सहारा मैं चली हूं,
नित-नए पतझड़-बहारों से मिली हूं।
है मेरा अस्तित्व संघर्षों की पूंजी,
कोशिशों की नाव में फूली-फली हूं।।

पल्लवी

-


Fetching Pallavi Rajpoot Quotes