Pahadi baalak   (PahadiBaalak)
360 Followers 0 Following

A bloody emotional fool..!! 🥀🥀
Joined 23 March 2017


A bloody emotional fool..!! 🥀🥀
Joined 23 March 2017
2 JUN 2018 AT 0:53

तुम
अपने प्रेम को
अधूरा ही रखना

कहीं न कहीं पूर्णता में अंत छिपा रहता है...!
© RawatWrites

-


12 MAY 2019 AT 10:16

माँ आज भूख कम है....दो ही रोटियाँ खाऊँगा
तब मैंने रोटियों को बड़ी होते देखा है..!!
©PahadiBaalak

-


3 MAY 2019 AT 18:55

विरह
प्रेम के मध्य उपजी
खरपतवार है

जिसे केवल
घने जंगल में
बदलता देखने के लिए
जीवित रहे कई प्रेमी..!!

©PahadiBaalak

-


7 FEB 2019 AT 2:04

कविताएँ
लिखने को चाहिए
बरसों की बैचेनी...

उपन्यास गढ़ने में चाहिए
बुद्ध सी शांति.....

केवल प्रेम ही
जल्दबाजी में हुई खूबसूरत घटना है..!!

©RawatWrites

-


30 JUN 2018 AT 0:53

प्रेम गहरा नीला विष है
और आँख से छलका हर आँसू अमृत है...

केवल
प्रेमियों को ही प्राप्त है
अश्वत्थामा सी जीवित मृत्यु....!!!

©RawatWrites

-


9 JUN 2018 AT 15:04

मुझे बिलकुल भी
अच्छे नहीं लगते मेरे आँसू
रात को
अपने आँसूओं को दफ़ना देता हूँ
ज़मीन के भीतर

और सुबह
आसमान में
छा जाता है घना कोहरा.!
© RawatWrites

-


5 JUN 2018 AT 0:38

तुम्हारी देह पर
लिखे गए प्रेम-पत्र
मेरी आत्मा द्वारा की गई शिकायतें हैं..!!
© RawatWrites

-


31 MAY 2018 AT 1:35

मर कहाँ पाते है वो किरदार
जिनकी कहानी शुरु नहीं होती
© RawatWrites

-


31 MAY 2018 AT 1:28

बेधड़क सी जो ये
चली आती है
याँदें तेरी

तुम क्या जानो
धड़कनों को संभालना
कितना मुश्किल हो जाता मेरे लिए...!!
© RawatWrites

-


31 MAY 2018 AT 1:22

चाँद आकार में भले ही छोटा हो सूरज से
बहुत भारी पड़ती है रातें अक्सर दिनों पे
© RawatWrites

-


Fetching Pahadi baalak Quotes