21 JAN 2021 AT 9:01

तबऔर अब के जन को क्या कहे?
एक जमाना वो था,
जब कपड़े न थे।
तब तन ढकने के लिए आतुर थे
आज कपड़े का भंडार है,
तब तन दिखाने का
प्रयास करतें हैं
तब और अब के जन को क्या कहें?
एक जमाना वो था।
जब आवागमन का साधन न था।
तब भी लोग सुख दुख में जातेथे।
आज हर घर में साधन है।
फिर भी लोग नहीं पहुँचते।
तब और अब के जन को क्या कहे।?
एक जमाना वो था।
, जब गाँव की बेटी का,
सब ख्याल रखते थे।
आज पड़ोस की बेटी को,
उठा के लेजाते हैं।
तब और अब के जन को क्या कहे?
एक जमाना वो था।
जब लोग बुजुर्गों की,
हाल चाल पूछते थे।
आज वृद्धा आश्रम में,
छोड़ने की सलाह देते हैं।
तब और अब के जन को क्या कहे?
एक जमाना वो था।
जब बच्चे घर के बाहर,
खुब खेलते थे।
आज बच्चे घर के अंदर,
बंद रहकर खेलते हैं।
तब और अब के जन को क्या कहे?

- Writer Nikhil Soni