9 AUG 2025 AT 10:39

एक वादा जो हर साल करते है
एक इरादा जो हर साल करते हैं
कुछ लेन देन का जिक्र नहीं यहां
पर मायके जाने की चाह रखते है
एक राखी के बदले ये भाई
सहिफाजत ताउम्र करते है
ऐसे ही खुशियों को समेत-समेत कर
अपनी खुशियों को पूरा करते है
ऐसा ही वादा भाई हर साल करते हैं
ये वादा भाई हर साल करते है।।

-