बुरांस  
257 Followers · 30 Following

read more
Joined 21 March 2018


read more
Joined 21 March 2018
YESTERDAY AT 11:10


ये कौन सा मौसम था जो ठहर गया मेरे भीतर
कि उसे जब भी याद करता हूँ मुसलसल
..पतझड़ और बसंत साथ चलने लगते हैं.!!

-


2 MAY AT 20:15

यादों को जिंदा रखने की तरकीब है दर्द को कुरेदा जाए
आग बुझ जाए तो फिर राख के सिवा हासिल क्या है ..!!

-


1 MAY AT 13:18

उस नींद की भी क्या पनाह होती है?
जो जाग के शब भर तबाह होती है.!

-


30 APR AT 21:01

....भंवरे मेरा पता पूछते हैं
मैंने तेरे बालों में फूल लगाए थे कभी!

-


28 APR AT 13:16

..हाशिये पर हम

-


26 APR AT 9:22

..अब रिहा करिये रात से नींदों के सायों को
सुबह अपने हिस्से उम्मीदों का सूरज मांगती है

-


23 APR AT 18:30

..कितने खत जलाये मैंने
और कितने बाकी रह गए..
तुमने उनवाँ ही बदल दिये जब
..हम और क्या हिसाब देते.!

-


23 APR AT 11:12

..लाख खरोंचे लगा लोगे
तोड़ोगे फोड़ोगे जिस्म को
स्त्री जैसा मजबूत मन
..कहाँ से लाओगे..!!

-


22 APR AT 9:58

..तुम खिल आयी हो
आज नन्ही कली
मेरे मस्तिष्क के
अन्तिम छोर पर उत्पन्न
...हर सूखे विचार में जैसे
पूरा बसंत खिला हो!

-


20 APR AT 18:47

हमसे मिलिए और डूब जाईये
हमको शुमार करिये खुद में
..अपनी बुरी लतों की तरह

-


Fetching बुरांस Quotes