YQ. A. K. A.   (©Alfaj_E_Chand (Moon)✍✍)
219 Followers · 83 Following

read more
Joined 26 December 2018


read more
Joined 26 December 2018
18 JUN 2022 AT 20:02

"प्रतीक्षा" प्रेम में किया जाने वाला सबसे कठिन कार्य है,
फिर भी करते हैं हम प्रेम में उस कार्य को
अपनी आखिरी उम्मीद के आखिरी साँस तक
पूरे विश्वास के साथ ।।

-


14 JUN 2022 AT 7:51

तुम ना भी चाहो
तब भी तेरे हर हर्फ़ में याद आयेंगे हम ,,

कुछ इस कदर
तेरी जिंदगी का अमिट हिस्सा बन जायेंगे हम।।

-


25 FEB 2022 AT 22:50

यूँ ही कोई
किसी की जिंदगी में खास नहीं बन जाता है ,,
निभाना पड़ता है हरेक मोड़ पर
रिश्तों में हर तरह की हर प्रकार से वफादारियॉं ।।
— % &

-


17 FEB 2022 AT 17:54

संघर्ष चाहता नहीं करना मन हर उम्र में,,
चाहता है वह भी पड़ाव एक उम्र के बाद।।— % &

-


8 NOV 2021 AT 22:13

आजकल
हवा का रुख बदलते ही
लोग यहाँ अपने इरादें बदल लेते हैं ; साहब!
ताउम्र साथ का वादा करके
फिर पग-पग पर साथ भला कहाँ तक निभायेंगे??

-


23 OCT 2021 AT 12:13

इंसान
वक्त के हाथों की कठपुतली है।।

-


13 OCT 2021 AT 19:40

अब भी मैं उसी वक्त में ठहरा हूँ ,,
जिस वक्त तुम्हारी निगाहें मेरी निगाहों से मिली थी।।

-


13 OCT 2021 AT 15:27

हस्तलिखित

-


8 OCT 2021 AT 19:59

क्यों बैठे हो यूँ इस तरह
फिर से वही पुरानी बीती कड़वी बातों को लेकर ,,
आखिर क्या मिल जायेगा तुम्हें
उन गुजरे हुए बातों को अपना कीमती वक्त देकर ।।

Past जब तक रहेगा तुम्हारे दिमाग में ,,
Future नहीं आयेगा तुम्हारे हाथ में ।।

छोड़ो भी उन पुरानी बातों को
चलो एक नये सफर का आगाज करो,,
जिंदगी के कोरे पन्नों पर
अपने नवीन अनुभव की दास्ताँ लिखने
खुद को फिर से तैयार करो ।।

जीवन निरंतर चलते रहने का ही दूसरा नाम है ,,
सुख - दुख तो इसके दो बड़े ही खुबसूरत आयाम है।।

उसके अविस्मरणीय अहसासों का तुम बस रसपान करो ,,
सदैव कुछ नया सीखने की ओर अपना ध्यान करो ।।

-


8 OCT 2021 AT 17:08

मौन हमारे भावों की सबसे गूढ़ अभिव्यक्ति है ,,
शब्दों से भी ज्यादा रखती ये अपने पास शक्ति है ।।

-


Fetching YQ. A. K. A. Quotes