पथ का संकल्प
शिवानी जैन एडवोकेट Byss
राह में आएँगी बाधाएँ, बनकर पत्थर की दीवार,
लोग हँसेंगे, उड़ाएंगे उपहास, करेंगे वार।
पर तुम ठहरना नहीं, अपनी धुन में चलते जाना,
लक्ष्य की ऊँचाइयों को है तुम्हें अंत में पाना।
जिद्द की आग में खुद को तपाना होगा,
सपनों को हकीकत में बदलना होगा।
ठोकरों से घबराकर जो रुक जाते हैं राह में,
वो खो देते हैं मंज़िल अपनी आह में।
तुम अपने हौसलों की उड़ान को ऊँचा रखना,
मंज़िल मिले न मिले, बस चलते ही रहना।
सफलता माँगती है कीमत पसीने और जिद्द की,
कहानी लिखनी है तुम्हें अपनी ही सिद्ध की।
मुश्किलें तो आती हैं इरादों को परखने के लिए,
तुम खड़े रहना अडिग, तूफ़ान से लड़ने के लिए।
ज़िद्दी लोगों को ही मिलती है दुनिया की जीत,
सफलता गाती है उन्हीं की कामयाबी के गीत।- Adv Shivani Jain Byss
4 AUG AT 11:19