दिल आप ही का है ,इसका खयाल रखें
उल्टे ,सीधे ना दिल में कोई सवाल रखें।
जो मिलता है शुक्र कीजिए बस खुदा का
छोड़िए नाशुक्री ,ना दिल में कोई मलाल रखें।
सभी से मोहब्बत से मिलें ,सब का साथ दें
दिल में न कभी नफ़रतों का जाल रखें।
जो बिखेर कर रख दे आपके जज़्बात को
जिंदगी में न कभी ऐसा कोई दलाल रखें।
हो सके जितना आपसे सब की मदद करें
अपने ज़र्फ़ को यूं न कभी कंगाल रखें।
जब भी हाथ उठाएं ,दुआ कीजिए सब के लिए
फिजूल सोच से परहेज़ करें ,अच्छी सोचों का दिल में उबाल रखें।
Happy world heart day❤️❤️
-