Shyam Joshi   (༺꧁ShyaM.jOshi꧂༻❣️((शिवांश)))
187 Followers · 24 Following

13 JAN 2022 AT 23:24

ढाई अक्षर है क्या..??
ढाई अक्षर के ब्रह्मा और, ढाई अक्षर की सृष्टि..!
ढाई अक्षर के विष्णु और, ढाई अक्षर की लक्ष्मी..!!
ढाई अक्षर के कृष्ण और, ढाई अक्षर की कान्ता
(राधा रानी का दूसरा नाम)..!
ढाई अक्षर की दुर्गा और, ढाई अक्षर की शक्ति..!!
ढाई अक्षर की श्रद्धा और, ढाई अक्षर की भक्ति..!
ढाई अक्षर का त्याग और, ढाई अक्षर का ध्यान..!!
ढाई अक्षर की इच्छा और, ढाई अक्षर की तुष्टि..!
ढाई अक्षर का धर्म और, ढाई अक्षर का कर्म..!!
ढाई अक्षर का भाग्य और, ढाई अक्षर की व्यथा..!
ढाई अक्षर का ग्रन्थ और, ढाई अक्षर का सन्त..!!
ढाई अक्षर का शब्द और, ढाई अक्षर का अर्थ..!
ढाई अक्षर का सत्य और, ढाई अक्षर की मिथ्या..!!
ढाई अक्षर की श्रुति और, ढाई अक्षर की ध्वनि..!
ढाई अक्षर की अग्नि और, ढाई अक्षर का कुण्ड..!!
ढाई अक्षर का मन्त्र और, ढाई अक्षर का यन्त्र..!
ढाई अक्षर की श्वांस और, ढाई अक्षर के प्राण..!!
ढाई अक्षर का जन्म और, ढाई अक्षर की मृत्यु..!
ढाई अक्षर की अस्थि और, ढाई अक्षर की अर्थी..!!
ढाई अक्षर का प्यार और, ढाई अक्षर का युद्ध..!
ढाई अक्षर का मित्र और, ढाई अक्षर का शत्रु..!!
ढाई अक्षर का प्रेम और, ढाई अक्षर की घृणा..!
जन्म से लेकर मृत्यु तक हम, बंधे हैं ढाई अक्षर में..!!
हैं ढाई अक्षर ही वक़्त में और, ढाई अक्षर ही अन्त में..!
समझ न पाया कोई भी, है रहस्य क्या ढाई अक्षर में..!!

-


18 OCT 2021 AT 18:11

ज्ञान वैराग्य की उत्पत्ति है,
एकांत प्रत्येक प्रश्नों का हल है,
पुस्तक जीवन सार्थी है,
संस्कार परमार्थी है,
धर्म दयालू है,
कर्म कृतज्ञ है,
प्रसन्ता काल की मात्र एक अवधि है,
दुख संशिप्त है जिस्की निर्भरता आप पर है,
भरोसा मात्र परमात्मा है अन्य सभी ठग है,
समय समय पर ही आता है ,उस समय धैर्य, सयंम ही उसको बढ़ाता है,

-


11 SEP 2021 AT 19:49

जन्म एक स्थान अनेक....🍂🍂
जीवन एक सपने अनेक.....🍂
बचपन एक किस्से अनेक..🍂
यौवन एक भटकाव अनेक...🍂
समोगुण एक तमोगुण अनेक..🍂
शिक्षा एक शाखा अनेक........🍂
मार्ग एक विलोचन अनेक..🍂
लक्ष्य एक परिश्रम अनेक.......🍂
ज्ञानी एक ज्ञानकोष अनेक..🍂
विश्वास एक उम्मीदे अनेक.....🍂
मनुष्य एक संसाधन अनेक......🍂🍂
अपना समीकृत एक बाकी झुटे अनेक..🍂
हितमय एक अहितू अनेक....🍂
श्वास एक शरीर अनेक.....🍂
परमात्मा एक आत्मा अनेक..🍂
राम एक नाम अनेक........🍂
म्रत्यु एक कल्पनाये अनेक...🍂

-


9 SEP 2021 AT 12:43

जो स्वप्न साकार करना है ,
तो फलक विस्तार करना है ,
शख्सियत समुंदर सी गहरी ,
सोच आसमान सी ऊंची हो ,
कर्म को स्वीकार अपरंपार करना है ,
बहुविध विविध औ नाना प्रकार करना है ।

-


11 AUG 2021 AT 1:14

जीवन है एक बार मिला है इसको रचते जाएंगे ,
आये मार्ग पर विपदा अपार क्षणभर न डगमगायेंगे,
कर्म रथ के घोड़े को कर्म सुपथ पर चलाएंगे,
जीवन एक बार मिला है इसको रचते जायेगे.....
दुख तो एक अवधि का है जो आता है और जाता है ,
उस अवधि में रख धैर्य जीवन नय्या को हम बढ़ाएंगे,
है समझ इस कलयुग की ये तो मतलब का पसाना है,
है धन वैभव आप पर तो कही लबो पर नाम आपका आना है
गरीबी है सुदामा सी तो ,कलयुग में वो मित्र कृष्ण भी नही मिल पाना है,
संघर्ष कर-कर के स्वयं का आयाम स्वयं से बनाना है
जीवन एक बार मिला इसको हमे बनाना है,
कार्य की कहानी को एक जीवन संशिप्त कथनी बनाना है...
अब हर रोज सूर्य से पहले ,उठकर हमें लक्ष्य को दोहराना है ...
है कितना तेज परिश्रम का ये दुनिया को बतलाना है जीवन एक बार मिला है इसे रचके जाना है..!

-


8 MAY 2021 AT 23:26

We cannot change what happened yesterday but we can definitely change our thoughts , feelings & memories associated with it ...!🍂🍂🍃🍃

-


24 MAR 2021 AT 23:13

"आरंभ है प्रचण्ड तो
क्या व्यधा में ,क्या सुधा में
बहना निरन्तर नीर सा,
चेतन में है जो ज्योत तपन की,
फिर तो कर्म कीर्ति पत्र में,
यह भी सही, वह भी सही"

-


2 MAR 2021 AT 23:20

आप इंसान है ये महत्वपूर्ण नही है आप मे इंसानियत है ये मत्वपूर्ण है ।
आप व्यक्ति है वहाँ आपकी विशेषता नही है आपका व्यक्तित्व है ये विशेष है..!!✨✨💯

-


27 FEB 2021 AT 0:45

व्यस्त आदमी को अपना काम करने में जितनी अक्ल की जरूरत पड़ती है, उससे ज्यादा अक्ल बेकार आदमी को समय काटने में लगती है..!!

-


29 DEC 2020 AT 7:46

जीव "अनन्त" है
जीवन "अंत" है !!

-


Fetching Shyam Joshi Quotes