priya त्रिपाठी   (अनकहे अल्फ़ाज़)
29 Followers · 10 Following

Joined 25 April 2020


Joined 25 April 2020
16 JUN 2022 AT 0:44

उम्र तो बस एक गिनती है साहब!
किसी का नंबर आगे है तो किसी का पीछे
नंबरों के इसी मेल को हम उम्र कहते है
और लोग न जाने क्या क्या जोड़ते है
लोगो ने बना रखी है हर उम्र की सीमा
18 साल तक पढ़ाई, उसके बाद कॉलेज
फिर नौकरी और फिर छोकरी...........
खैर लोगो का क्या है! वो तो कुछ न कुछ करते हो रहते है
हम उनकी छोड़,कुछ अपनी सुनते है
इस उम्र की सीमा को तोड़, कही उड़ जाते है
जिस उम्र में जो करना है वो कर जाते है
क्यू लेना इजाज़त किसी की
आपने मर्जी का कर जाते है
उम्र के इस बंधन को दिमाग से हटा जाते है।।
इंसान बूढ़ा उम्र से नहीं सोच से होता है
अरे ये बदन का क्या है जनाब!
वो तो एक दिन सबका ढीला पड़ता है
सोच जवान रखो, उसी से हिम्मत मिलता है।।
ये उम्र तो बस एक नंबर है
असल में तो सोच से आदमी बूढ़ा होता है।।२

#priya_त्रिपाठी

-


18 MAR 2022 AT 12:23

पुरानी तस्वीरों की एक खास बात है
शक्ले तो बदल जाती है
पर यादें ताज़ा हो जाती है।।


#priya त्रिपाठी

-


8 FEB 2022 AT 14:20

संस्कार है इसलिए चुप हूं
वरना मुंह में जबान मेरे भी है।।




Priya त्रिपाठी— % &

-


21 DEC 2021 AT 22:07

सब समेटने में लगे है
कितना कुछ बिखराके
ऐसे ही निकल जायेगा पल
किसी से तकरार में

की ज़िंदगी के राह में
कितना कुछ छूट जाएगा
ये बस पल ही तो है
जो चहरे पर मुस्कुराहट लायेगा


तो छोड़ दो ना फिक्र कल की
आज थोड़ा जी लेते हैं
क्यू परेशान होना है
फिजूल की बातों से
उन बातो को कही दूर छोड़ देते है।।


Priya त्रिपाठी

-


13 DEC 2021 AT 22:17

ऐसा नहीं है की नाराज़ हूं, उदास हूं
बस थोड़े सुकून की तालाश में हूं।।




Priya त्रिपाठी

-


11 DEC 2021 AT 17:17

पुरानी यादें कुछ धुंधला सी गई है
नई बनाने चले क्या
कुछ तस्वीरे मुरझा सी गई है
नई खिंचवाने चले क्या ।।




Priya त्रिपाठी

-


9 DEC 2021 AT 23:03

किताबों के पन्ने फिर से खोल दूं क्या
जो तब नहीं बोल पाए,वो अब बोल दू क्या।।





Priya त्रिपाठी

-


12 NOV 2021 AT 15:00

जिसने मुझे सब कुछ दिया
उसको क्या मैं उपहार दू
बस दुआ है उस ईश्वर से
की साथ आपका बना रहे
हाथ हमारे ऊपर सदा रहे
रोग आपसे कोसो दूर रहे
खुशियों से नाता जुड़ा रहे।।



जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं पापा 🙏
ईश्वर से यहीं प्रार्थना है कि आपको हमेशा स्वस्थ और मस्त रखे।।

-


19 OCT 2021 AT 23:58

वो भी क्या दिन था
जब जीवन सरल था
ना कोई चिंता थी
ना कोई डर था
अपनो के बीच प्यार था
वो एक दिन इतवार था।।
साथ बैठना होता था
हंसना खेलना होता था
रिश्तेदारों से मिलना
और घूमना फिरना होता था।।




Priya त्रिपाठी

-


12 OCT 2021 AT 19:42

कुछ तुम सुनना मेरी
कुछ मैं सुनूंगी तुम्हारी
बस ऐसे ही कट जायेगी
जिंदगी हमारी तुम्हारी।।।






Priya त्रिपाठी

-


Fetching priya त्रिपाठी Quotes