Kavya Lekh   (Kavya Lekh)
4 Followers · 2 Following

Joined 13 October 2020


Joined 13 October 2020
18 APR AT 7:36

किसी ने मुझसे पूछ लिया की दुनिया का अंत क्या है?
मैने हंसकर कहा कि सांसों का अंत ही दुनिया का अंत है।।

-


31 JAN AT 10:30

सच सी हो गई हैं सर्द की राहें जहां की।
रास्ते तो वहीं पर हैं पर नज़र नहीं आती।।

-


18 OCT 2022 AT 14:21

आसमान की उड़ान हमेशा खतरनाक ही होती है, चाहे भौतिक रूप से हो या मानसिक रूप से।

।जमीन पर दौड़ना आसमान में उड़ने से कहीं बेहतर और सुरक्षित है।

।।सावधानी हटी, दुर्घटना घटी।।

-


13 OCT 2022 AT 21:55

आज करवाचौथ के उपलक्ष्य पर रेस्टोरेंट पर परिवार सहित रात्रि भोज के लिए गया, तो वहां प्रतीक्षा सूची पर अपना स्थान देखकर दंग रह गया क्योंकि,

इतनी कम मैरिट तो यू पी एस सी के परीक्षा परिणाम पर भी नहीं आई थी।।

-


27 SEP 2022 AT 16:40

मैं अंधेरे आसमान में छोटे से चांद को पाकर परेशान था, वहीं दुनिया चांदनी में सराबोर होकर सब कुछ पा लिया हो जैसे...

-


7 JUL 2022 AT 11:21

आज बैठकर फुरसत से पलटे थे कुछ पन्ने जिंदगी के,
सच कहूं तो हर पन्ने पे यार- ए - बचपन याद आया।।

-


16 MAY 2022 AT 11:25

जब परिस्थितियां बेकाबू हो जाएं तो आप धैर्य के साथ अपनी शक्ति और सामर्थ्य के शांति पूर्वक तब तक बढ़ाएं जब तक की आप यथास्थिति को बदलने लायक न हो जाएं।।

-


16 MAY 2022 AT 11:18

When the situation becomes uncontrollable, then with patience and calmly increase your strength and power till you are able to change the status quo..

-


15 MAY 2022 AT 23:02

दुनिया का सबसे कठिन कार्य दूसरों को हंसाना है क्योंकि इसके लिए खुद को हंसी का पात्र बनाना पड़ता है कहीं किरदार में कहीं जिंदगी में...

-


13 MAY 2022 AT 13:50

खुल जाएंगे राज सारे बस खामोशियां पढ़ सको तो कोई बात हो।
मिल जाएगी गहराइयों की थाह भी दरिया में उतर सको तो कोई बात हो।।
यूं ख्वाहिशों के बाग में उम्मीदों का गुल भी खिल जाए मुमकिन है।
दो राहें भी मिल सकती है किसी मोड़ पर मिल सको तो कोई बात हो।।

-


Fetching Kavya Lekh Quotes