Dr. Sachin Chaudhary   (सचिन शाश्वत)
785 Followers · 37 Following

read more
Joined 16 February 2018


read more
Joined 16 February 2018

दुनिया में जो जो प्यारे हैं।
वो सारे दोस्त हमारे हैं।

-



अच्छे लोगों की कमी नहीं है दुनिया में,
लेकिन थोड़ा खर्चा करना पड़ता है।

एक शर्त है अच्छे लोगों से मिलने की,
पहले तुमको अच्छा बनना पड़ता है।

-


YESTERDAY AT 1:12

मुझे नींदों पे गुस्सा आ रहा है,
मेरी ख़्वाबों से अनबन चल रही है।

मेरी आँखों में रातें कट रही हैं,
तेरी यादों से अनबन चल रही है।

-


YESTERDAY AT 0:56

है कुआँ आगे तो पीछे खाई है।
ये हमारे दौर की सच्चाई है।

मैंने सबकी ही भलाई चाही थी,
मैंने सबकी ही बुराई पाई है।

-


YESTERDAY AT 0:24

शायर हैं हम क्या करें, आदत से मजबूर।
ख्वाबों के नज़दीक हम, नींद से कोसों दूर।

-


3 MAY AT 13:25

मौसम को खल रही हैं, तो शय बेतहाशा,
मेरी उदास आँखें, तेरा उदास चेहरा।

-


3 MAY AT 10:43

कभी-कभी तो ये होता हैं साथ मेरे।
साथ नहीं देते मेरा जज़्बात मेरे।

-


3 MAY AT 0:18

करुणा से ये दिल पिघलेंगे, रहने दे।
मौके पर बादल बरसेंगे, रहने दे।

तेरे लोग हैं मान लिया मैंने लेकिन,
तेरे कहने से चल देंगे, रहने दे।

इतना भोलापन भी प्यारे ठीक नहीं,
लोग तुझे सचमुच समझेंगे, रहने दे।

सपने देख रहा है दिन में यार मेरे!
रोतों रात ये दिन बदलेंगे, रहने दे।

चोरी, झूठ, ग़रीबी, सेहत और शिक्षा,
इक दिन सब मसले सुलझेंगे, रहने दे।

-


2 MAY AT 23:15

साँस तो लेते हैं लेकिन ज़िन्दगी से दूर हैं।
जो मोहब्बत से जुदा हैं, बंदगी से दूर हैं।

-


2 MAY AT 12:21

लोग सारे ख़फ़ा हो गए।
एक तुम क्या जुदा हो गए।

-


Fetching Dr. Sachin Chaudhary Quotes