दीक्षा   (दीक्षा 🖤)
352 Followers · 53 Following

read more
Joined 15 September 2018


read more
Joined 15 September 2018
16 JUL 2023 AT 11:53

हमने सोचा चांद देखा जाए
वो जिस ओर गया रोशनी करता गया

-


14 JUL 2023 AT 12:29

मेरे गाल पर पड़े उसके कुर्ते के सिलवटों के निशान
और उसके कुर्ते से आती मेरी जुल्फों के इत्र की खुशबू
गवाह है
जब प्रेमी अरसों बाद गले मिलते हैं तो दिन ढल ही जाती है

-


7 MAR 2023 AT 1:07

दुआ है, तुम्हें मोहब्बत मिले
तुम्हें, तुम्हारी मोहब्बत से मोहब्बत मिले

-


14 JAN 2023 AT 10:44

वैसे बड़े शहरों में क्या नहीं मिल जाता है
फिर भी त्योहारों में अपना घर याद आता है

देखो तो हर कोई यहाँ जश्न में मग्न नजर आता है
लेकिन दिल से तभी मुस्कुराते हैं जब बचपन याद आता है

-


7 DEC 2022 AT 1:17

मुझमें एक हिस्सा अक्सर उसका मिलता है
वो मुझसे मिलता है मगर मुझे कहाँ मिलता है

-


26 OCT 2022 AT 20:47

Sometimes,
the good in you
does the worst for you.

-


8 OCT 2022 AT 0:49

मैं सुर्ख गुलाब का फूल
प्रेम से पनपा, प्रेम को मिला

-


8 OCT 2022 AT 0:42

कोई सुने तो कहे वाह, खूबसूरत कहानी है!
मुझे मेरी जिंदगानी कुछ इस तरह बितानी है

-


4 SEP 2022 AT 20:15

ये टूटे - टूटे से लोग
बात - बात पर कितना मुस्कुराते हैं
मैं दंग हूँ, ऐसा असीम साहस कहाँ से पाते हैं

-


27 AUG 2022 AT 21:59

तेरे इश्क में यारा मैं मीरा सा मिसाल हो जाऊं
तेरे माथे को चूम लूं और शर्म से लाल हो जाऊं

-


Fetching दीक्षा Quotes