Yashasvi kaushik   (कौशिक)
52 Followers · 6 Following

read more
Joined 10 March 2018


read more
Joined 10 March 2018
6 MAR AT 23:19

उसने पूछा कब तक इंतज़ार करोगे मेरा? मैंने कहा "जब तक इंतज़ार में मैं अकेला नहीं हूँ जब तक तुम और मैं, दोनों ही अधूरे है तब तक, बस तब तक इंतज़ार करना है मुझे"

-


8 JUN 2019 AT 22:37

किसी को उजाड़कर कर बसे तो क्या बसे
किसी को रुलाकर हँसे तो क्या हँसे

-


8 JUN 2019 AT 21:27

हुज़ूर-ऐ-वक़्त थोड़ा तो ठहरो
यूँ भाग भागे कहा जा रहे हो?
जाना तो सबको है एक दिन मग़र
इतनी जल्दी में तुम कहा जा रहे हो?

-


8 JUN 2019 AT 10:06

मेरी पहली बोली माँ
मेरा पहला अक्षर माँ
मेरी पहली लिखाई माँ
मेरे सबसे भीतर माँ
मेरे रोटी की गोलाई माँ
पानी सी प्यारी माँ
मेरी सबसे न्यारी माँ
डर लगता जब रोती मेरी माँ
मेरे रोटी की गोलाई माँ

-


8 JUN 2019 AT 1:35

ज़िन्दगी किस्मत से चलती है
दिमाग़ से नही
वरना राज तो बीरबल का होता
अकबर का नहीं।

-


8 JUN 2019 AT 1:32

वो मेरी ईद का चांद
और मैं उसके करवा चौथ का

-


7 JUN 2019 AT 23:39

गौरों से मिलते मिलते खुद से मिलना भूल गए
अंजानो से मिलते मिलते खुद से मिलना भूल गए
ज़िन्दगी की होड़ में कई आए कई गए
पर ज़िन्दगी के ही फलसफे से हम
खुद से मिलना भूल गए

-


6 JUN 2019 AT 22:10

अब तो बचपन भी चला गया
अब तो वो शाम भी चली गयी
अब तो वो खेल भी चला गया
अब तो खेलने वाले भी चले गए
अब तो वो बचपना भी चला गया
अब तो वो बचपन भी चला गया।

-


6 JUN 2019 AT 21:40

तुम होते तो ऐसा होता
तुम होते तो वैसा होता
तुम यूँ मेरे साथ हस्ती
तुम मेरी हरकतों पर हैरान होती
पर इसे मेरी किस्मत कहे या
ज़िंदगी का फलसफा
तुम आई और यूँ चली गयी
पर ये दिल आज भी कहता है
तुम होती तो ऐसा होता

-


6 JUN 2019 AT 19:02

It was my 10th birthday 😅😅

-


Fetching Yashasvi kaushik Quotes