Vishal Bainle   (Vishal bainle)
133 Followers · 63 Following

read more
Joined 18 November 2017


read more
Joined 18 November 2017
11 FEB 2022 AT 8:50

वो लडक़ी जिसकी खुली जुल्फें हवाओं से बातें किया करती थी,
सुना है आजकल हर किसी के सामने घूँघट ओढ़े निकलती है..!!

-


2 FEB 2022 AT 22:17

मसला ये था कि इन्हें बहने की इजाजत नहीं दी हमने,
सबब ये हुआ कि अश्क़ आग हो गए, हम राख हो गए..!!

-


1 FEB 2022 AT 11:34

तुम्हारे साथ खुश था चलो मान लेते हैं
मगर जब से खुद के साथ हूँ, सुकून में हूँ..!!

-


24 JAN 2022 AT 11:51

ये गलती से दर्द खरीद लिया हमने,
हम तो खुशी ढूंढने निकले थे,
गर जो अब खरीद ही लिया है,
तो हमारा सौदा सर-आँखों पर..!!

-


19 JAN 2022 AT 8:27

मझधार में पले लोगों को भी कुछ हादसों ने इतना कमजोर बना दिया कि वो सड़क पर बिखरे पानी से भी फिसलकर गिरने लगे..!!

-


19 JAN 2022 AT 8:21

ज्यादा तो कुछ नहीं बस इस बात का सुकून है मुझे कि मैं उन लोगों के पास नहीं लौटा जिन्होंने मुझे ठुकराया..!!

-


15 JAN 2022 AT 12:28

सूरज कब दिशा बदले यह मायने नहीं रखता,
मेरा उत्तरायन तो सिर्फ तुम्हारी सूरत से होता है..!!

-


1 JAN 2022 AT 9:40

औरों के लिए जो मिले थे वो साल गुज़ार दिए हमने,
अब जितना भी वक्त बचा है वो सिर्फ हमारा है..!!

-


31 DEC 2021 AT 19:29

अलग अलग मंज़िलो के मुक़म्मल दो रास्ते थे हम,
कटने वाले उस चौराहे को अपना घर समझ बैठे..!!

-


31 DEC 2021 AT 17:46

Wo badal gya mujhe is baat ka shikwa nahin hai,
Use paane me maine jo vakt ganwaya malaal uska hai..!!

-


Fetching Vishal Bainle Quotes