24 NOV 2017 AT 22:54

इस भाग दौड़ की जिंदगी मे
एक खुशनुमा सुकून का एहसास है तू माँ ।
मेरे दिल से अपने दिल तक बाँधती
एक प्यार भरा एहसास है तू माँ ।।

सर्दियों की गुनगुनी धुप सी और
गर्मियों की ठंडी छाँव से भरी
एक खुशनुमा एहसास है तू माँ ।।

माँ एक संवेदना भावनाओं से परीपूर्ण
रब के होने का प्रत्यक्ष एहसास है तू माँ ।
प्यार कहते हैं किसे और ममता क्या चीज़ है
इसकी एक खूबसूरत मिसाल है तू माँ ।

मंदिर की पूजा मस्जिद की अज़ान
प्यार का कलमा का एहसास है तू माँ
इस भाग दौड़ की जिंदगी मे
एक खुशनुमा सुकून का एहसास है तू माँ ।।




- Dr Vinita Tripathi