Vidushi Mishra   (©Vidushi Mishra)
68 Followers · 14 Following

read more
Joined 7 January 2018


read more
Joined 7 January 2018
16 MAR AT 17:37

हाशिए पर खुशियों के रखा था दिल अपना,
तुम आए और सबकी तरह तोड़कर चले गए।

-


16 MAR AT 0:16

तुम चांद बनकर निकलो तो सही,
हम चकोर बनकर जान ना लुटा दें तो कहना फिर।

-


11 JAN AT 15:14

किस्मत से मिलते हैं प्यार करने वाले,
वरना तो बाकी ज़िंदगी है।

-


12 OCT 2023 AT 23:39

शाखों से टूटे पत्तों की तरह बिखरे भी तो क्या,
न जरूरत थी किसी को, न किसी को परवाह।

-


10 SEP 2023 AT 23:27

उम्मीदों के सफ़र में,
ख्वाहिशों के नगर में,
काग़ज़ की कश्ती है,
मिट रही जिसकी हस्ती है।

कभी ज़ाहिर किया,
कभी भुला दिया,
अपना कहकर हमें जज्बातों ने कई बार रूला दिया।

दिल का वो आशियाना जो कभी गुलों से शादाब हुआ,
कि दिल का वो आशियाना जो कभी गुलों से शादाब हुआ,
जाने किसकी लगी नज़र,
वो चमन भी बर्बाद हुआ।

अब तो आरजू को भी किसी कोने में दफ़न किए बैठे हैं,
और सांसों की रूखसती के लिए कफ़न लिए बैठे हैं।

-


26 AUG 2023 AT 19:23

हाथों में समंदर ठहरा है कभी!
जो ज़हमत उठा रहे हो।
वफ़ा का ईनाम मिलना ही नहीं,
तुम बेवजह आंसू बहा रहे हो।

-


26 APR 2023 AT 13:00

तुम लौट आओ मेरे मानने से,
या छीन लो मुझे इस बेजार ज़माने से।
बड़ी बेचैन हैं ये सांसे मेरी सनम,
महरूम कर रखा है जिसने हंसने हंसाने से।

-


18 APR 2023 AT 15:44

It's not Love that hurts me,
It's Hurt, that loves me!

-


17 APR 2023 AT 23:33

जिस्मों का कारोबार है यहां सारा,
तुम बेवजह धड़कन लिए फिरते हो।
हसरत के इस फरेबी बाज़ार में,
मोहब्बत की जंग किए फिरते हो।

-


4 APR 2023 AT 19:57

जल जाए मुकद्दर जिनका नूर-ए-क़मर से,
सितारों की हसरत वो भला कहा किया करते हैं।

-


Fetching Vidushi Mishra Quotes