Veerendra Krishna   (Veerendra K)
92 Followers · 27 Following

Joined 30 January 2017


Joined 30 January 2017
22 FEB 2017 AT 9:46

स्वार्थ सर्वव्याप्त है..!

-अनन्त से +अनन्त तक...!
|
©वीरेन्द्र

-


14 JAN 2022 AT 6:25

Perfect स्थिति का इंतजार मत कीजिए,
आज से अपने लक्ष्यों को पाने के लिए पूरी ताकत झोंक दीजिए!

सफलता इंतजार से नहीं,
काम करने से मिलेगी!
|
veer

-


1 JAN 2022 AT 14:50

नववर्ष शुभ हो,
आप सभी के लिए

जो ख़्वाहिशें रह गयीं अधूरी
वो यथाशीघ्र हों पूरी
हर पल नया सा हो
आप सभी के लिए!

नित नूतन अनुभूति हो,
संबंधों में मजबूती हो
अर्से बाद मिलें हों फिर भी
कल ही मिले सी दूरी हो!

पेंडिंग काम पूरे हों सबके
मेलजोल बढ़ें तो सबके
एकजुटता हो ऐसी कि
सबकी इच्छा पूरी हो!

न जातपात, न ऊँचनीच हो
समरसता हो सबके अंदर
ऐसा भाव जगाएं हम
मानवता को अपनाकर
भेदभाव मिटायें हम!

सरल, सहज और मधुर स्वभाव से
सबके मन को भाएं हम
हँसी खुशी से साथ रहकर
हर दिन नववर्ष मनाएं हम!

नववर्ष शुभ हो,
आप सभी के लिए!

-


25 DEC 2021 AT 6:09

क्यों डरें?
जिंदगी में क्या होगा!
हर वक्त क्यों सोचें कि
बुरा होगा!

बढ़ते रहें,
मंजिलों की ओर हम!
कुछ भी न मिला तो क्या
तजुर्बा तो नया होगा!
|
veer

-


24 DEC 2021 AT 7:04

खामोश चेहरे पर हजारों पहरे होते हैं,
हँसती आँखों में भी जख़्म गहरे होते हैं!

जिनसे अक़्सर रुठ जाते हैं हम,
असल में उनसे ही रिश्ते गहरे होते हैं!
|
veer

-


21 DEC 2021 AT 21:54

निकलता है रोज सूरज यह बताने के लिए कि,
उजाले बांट देने से उजाले कम नहीं होते!
|
veer

-


15 DEC 2021 AT 20:57

मनुष्य को अपनी ओर खींचने वाला यदि दुनिया में कोई असली चुम्बक है,
तो वह है आपका प्रेम और आपका व्यवहार!
|
veer

-


10 DEC 2021 AT 6:55

शब्दों के इत्तेफाक में,
यूँ बदलाव करके देख!

तू देख कर न मुस्कुरा,
बस मुस्कुरा के देख!
|
veer

-


27 NOV 2021 AT 5:40

हजारों उलझनें राहों में,
और कोशिशें बेहिसाब!

इसी का नाम है जिंदगी,
चलते रहिए जनाब!
|
veer

-


26 NOV 2021 AT 6:53

मेरे पास वक्त नहीं है नफ़रत करने का उन लोगों से,
जो मुझसे नफ़रत करते हैं,
क्योंकि.
मैं व्यस्त हूँ उन लोगों में जो मुझसे प्यार करते हैं!
|
veer

-


Fetching Veerendra Krishna Quotes