Vaishali Shrivastava   (काजलsheetal)
214 Followers · 16 Following

read more
Joined 1 November 2017


read more
Joined 1 November 2017
31 DEC 2023 AT 15:25

वो जो इश्क कभी था, वो कल भी रहेगा
बेशक तुम आज कह दो, अब कुछ नही है !

-


6 DEC 2023 AT 22:59

अगर हम बता दें उनको अपनी चाहत का आलम
तो यकीन मानिए, उनको यकीन नही होगा ...

-


6 DEC 2023 AT 22:35

कि चाहिए मुझे उसकी आंखों से कुछ, अभी भी....
हकीकत किसी की भी हो वो, पर सपने मेरे देखे,
अभी भी....

-


27 NOV 2023 AT 20:42

हमें दिखावा न आता था,
और बात वही हुई...
कि वो देख न पाए!

-


29 JUN 2023 AT 22:48

माँ के ना रहने पर मा सी रहती है

पर पापा के ना रहने पर कोई...

पा सा नहीं रहता !!

-


4 JUN 2023 AT 0:30

जो लोग सब को सुला कर,
खुद सो नही पाते...

वो अक्सर किसी कि समझ नही आते ....

-


4 JUN 2023 AT 0:15

कुछ भरता रहता हैं अंदर
मन डरता रहता है अंदर
बाहर क्या है, सब दिखावा है, बस छलावा है
झाँकूँ जो मैं खुद के अंदर
है चुभे जाने कितने खंजर
हरा भरा दिखने वाला जीवन
हो जाता है धीरे -धीरे बंजर ....

-


18 MAR 2023 AT 13:26

पापा मैं खुद को खुश रखती हूँ
पर आँखे भर ही जाती हैं
सब के बीच रहती हूँ
पर आपकी याद सताती है

आपकी यादों में दुःख तो है, पर कोई दर्द नहीं
रोती हूँ जी भर के, तो मिलती है ताकत नयी

मुझे याद है जब माँ ने मुझे बताया था
मेरे जन्म पे माँ से ज्यादा आपका मन मुस्काया था

कैसे रोक लेती आपको, निरंतर मन यही दोहराता है कहाँ चूक हुई कुछ समझ न आता है....

मिलूंगी कभी तो आपसे, उस दिन के इंतज़ार में हूँ
पापा, मैं अब इतनी मजबूत बस आपके प्यार से हूँ

बस आप के प्यार से हूँ

-


21 FEB 2023 AT 22:17

न जाने मन में क्या घर कर रहा है
कि हर किसी से मन भर रहा है ...

-


17 FEB 2023 AT 0:44

ऐसे ही नहीं लेखनी खूबसूरत है मेरी !
पहले तुम्हारी आँखों को पढ़ा है मैंने...

-


Fetching Vaishali Shrivastava Quotes