Tushar Verma   (तुषार "शानू")
81 Followers · 7 Following

read more
Joined 24 February 2017


read more
Joined 24 February 2017
18 FEB 2023 AT 11:26

महज़ खेलने की खातिर तोड़ डाला तुमने।
मेंरी ख्वाहिश थी खिलना और गुल पर फना होना।।

-


18 FEB 2023 AT 10:56

इक उम्र खर्च हो गई दुनियादारी में।
मगर क्या पाया इसका हिसाब न पाया।।

-


18 FEB 2023 AT 8:15

भीड़ में है लेकिन कोई
चेहरा अपना नहीं दिखता।
हकीकत से हो गए रूबरू मगर
वो हसीन सपना नहीं दिखता।।
पा तो लिया मंजिल, कहां आ गए हम
यहां से तो घर अपना नहीं दिखता।।

-


12 FEB 2023 AT 12:10

ज़माने भर से तुझे छुपाकर रखा है।
तेरी नायाबी को इस तरह बचाकर रखा है।।
भला कैसे उजड़ जाएंगी खुशियां मेरी।
जब तूने इसे अपने दामन से सजाकर रखा है।।

-


11 FEB 2023 AT 8:48

ये जो बुरा दौर है वो भी गुजर ही जाएगा।
तकलीफों का बोझ भी बिखर ही जाएगा।।
चलते रहो बढ़ते रहो रुकना नहीं कभी।
एक दिन तेरे ख्वाहिशों का शिखर भी आएगा।।

-


9 FEB 2023 AT 9:09

रखकर समय,रिश्तों और जज़्बात को दांव पर।
जाने कैसे हिसाब लगा पाऊंगा।।
बस टटोलता हूं उम्मीदों को स्याह रात में।
क्या खोया था, क्या पाया है, क्या पाऊंगा।।

-


5 APR 2021 AT 21:24

तमन्ना, ख्वाहिशें, आरज़ू और न जाने क्या-क्या।
ख़ुद से हैं उम्मीदें ख़ुदको और न जाने क्या-क्या।।

-


26 DEC 2020 AT 20:25

ख़्वाहिशों की हैं ज़िद अपनी।
पर ज़िंदगी की है अपनी ज़रूरतें।।

-


15 DEC 2020 AT 19:08

माना कुछ ख़्वाब टूट गए तो क्या।
कुछ मंज़िल राहों में छूट गए तो क्या।।
माना मुकम्मल हुए कुछ आरज़ू।
और कुछ हकीकत के हाथों लूट गए तो क्या।।
जब तक साँसों का चलना जारी है।
तब तक लड़ने की तैयारी है।।

-


3 DEC 2020 AT 23:32

ग़ुम हुए तुम तो फिर आज ज़रा ग़म भी हुआ।
तुम थे मेरे ये वहम आज फिर खतम भी हुआ।।

-


Fetching Tushar Verma Quotes