बुरी नही बातूनी अंग्रेज़ी
मगर हिन्दी का श्रृंगार करो
रखो ऊर्दू को भले बाहों में
यारों हिन्दी से भी प्यार करो
काहे भईया उम्दा बिहारी
पर हिन्दी का सत्कार करो
दूर भले कन्नड़, मलयालम
थोड़ा हिन्दी का ख़ुमार करो
तमिल, तेलुगु अपनी जगह
स्वर, व्यंजन भी तैयार करो
पंजाबी तेरी शान अवली
ना कदे हिन्दी दा ग़ुबार करो
हरियाणा का हुक्का ना छोड़ो
पर ना हिन्दी धुँआधार करो
राणा रो मेवाड़ ना भूलो
थोड़ा हिन्दी रा विचार करो
-