QUOTES ON #सभ्यता

#सभ्यता quotes

Trending | Latest
29 JUN 2020 AT 10:16

रोजमर्रा की ज़िंदगी मे
क्या सोचकर
'रह' जाते है हम
लौट आते है 'खाली' हाथ अक्सर

'उम्मीदों' को रख छोड़ना
किसी और भरोसे
सीख जाते है हम
'अधिकार' पराया
'रूह' पराई
'खुशियां' पराई

सर उठाकर जीना
गवारा है उसे
अधिकार उसके ही है सुरछित
सर पर जिनके 'हाथ' हो
धन यौवन 'सब' साथ हो

'घूँघट' में
आज भी खिलती है
'सभ्यता' कही
की लोग जिसे 'गांव' कहते है

-



सभ्यता

-


13 FEB 2022 AT 9:05

सभ्यताओं के पतन के बाद
जब केवल प्रेम बचेगा
तब नाम होगा बस
तेरा और मेरा— % &

-


8 JUL 2020 AT 14:28

"जब ताड़पत्र या भोजपत्र पर
कोई प्रेमी अपनी प्रेमिका के खातिर
प्रेम उकेरता था,
तब प्रेमिका तक
महज प्रेम ही नही...
प्रकृति भी पहुँचती थी.....!"

(पूरी रचना पढ़िए अनुशीर्षक मे)

-


20 FEB 2020 AT 15:10

है संस्कार भरे जहाँ रंग-बिरंगे परिधान
बहु-बेटियाँ जहाँ रखती मेहँदी का मान
बड़े-बुजुर्ग जहाँ अल्लाह और भगवान
ऐसे ही सभ्यताओं वाला है हिन्दुस्तान

-


20 FEB 2020 AT 10:12

सदियों से निभाते आयें हैं हम सभ्यता,
बची हुयी हैं ये ख़ुशियाँ इसी बहाने से।
मेंहदी के रंग सा जश्न नयी ज़िंदगी का,
सजी हुयी है हमारी रीत इसी तराने से।।

-


20 FEB 2020 AT 19:44

सभ्यता मेरे देश की हर विधाओ से परंपराओं में परिपूर्ण है,
इंगित करती मेरे सभ्य समाज को संस्कारों की छाव से परिपूर्ण है,
धन्य हुए हम इस जहाँ में जन्म लेकर माँ गंगा की लहरों के तले,
ये भरत का देश भारत है जो सभ्यताओं का कुटुंब है!!

-


20 FEB 2020 AT 9:50

इंसाँ को इंसाँ बनाए रखती है वो है सभ्यता
एक दूसरे को परस्पर जोड़ के रखती है सभ्यता
पुरखों को भी जीवंत रखती है सभ्यता
प्रेम सौहार्द और सद्भावना बनाए रखती है सभ्यता

-


20 FEB 2020 AT 16:04

संवारती है,सजाती है,रंगती है और सुसंस्कृत कर देती है
हमारा जीवनचरित, आचार-विचार, सूरत और सीरत
सभ्यता रच बस जाती है रग रग में , मेंहदी की तरह
अगर निखार लो रंगकर अपना हृदय सभ्यता के रंग में।

-


20 FEB 2020 AT 14:59

सभ्यता राष्ट्र के जन-जन में एक शालीनता है।
शिक्षा और संसाधन में भी प्रगतिशीलता है।।
देश के लोगों में सज्जनता और सहनशीलता है।
समय और स्थान का परिचय लोगों की विशेषता है।।


_Mukta Srivastava

-