QUOTES ON #रातों

#रातों quotes

Trending | Latest
28 SEP 2020 AT 20:26

आज कल जागती हूं रातों में,
पर साथ तेरी याद नहीं किताब होती है।
मेरे सपने; मेरी हर एक उम्मीद,
हकीकत से मिलने को बेताब होती हैं।
❣️❣️❣️😊❣️❣️❣️

-


13 MAR 2021 AT 20:43

मैं अंधियारे का सपना हूँ
रातों में ही पलता हूँ,
जब-जब सूरज उगता है
तब-तब मैं तो ढलता हूँ।

मुझको तो चन्दा भाता है
जो मेरा साथ निभाता है,
जब-जब अंधियारा गहराता है
वो मेरे अंगने आता है।

-


25 JUN 2020 AT 13:06

दोस्ती ज़रा संभलके करना,
'साँपो' से बचकर रहना।

जेठा लाल से इतना सीखा,
'सालों' से बचकर रहना।

और, आज गुलाब देने वालों,
कल 'काँटो' से बचकर रहना।

उसकी याद तड़ पायेगी बहुत,
बस 'रातों' से बचकर रहना।

जिन आंखों को सताया है,
उन 'आँखों' से बचकर रहना।

आग लगाने को आतुर हैं,
ऐसे 'शब्दों' से बचकर रहना।

गंगा स्नान पावन है लेकिन,
अपने 'पापों' से बचकर रहना।

-


4 MAY 2020 AT 16:15

जो रातों में जगते हैं,
सफलता उनकी सुबह होने का इंतजार करती है।

-


11 JUL 2018 AT 2:32

रात भी है और तन्हाई भी
और साथ में तेरी बेवफ़ाई भी
सारे शब्द तो लूटा दिये तुम पर
बचे नहीं वो आखर ढाई भी

-


5 FEB 2017 AT 20:13

डर सा लग जाता है मुझे अपनी ही रातों से,
बीते हुए कुछ पल और लोगों की मुलाकातों से।

खैरियत तो लोग अभी भी लेने आते हैं,
ऐसा लगता है कि बस दिखाने आते हैं।

ये दर्द जिसका है बस उसी का रह जाता है,
बाकियों के लिए तो बस तमाशा बन जाता है।

-


23 JAN 2018 AT 17:51

तारों को छोड़ मुझे रातों से प्यार है।
चमक को छोड़ मुझे अंधेरों से लगाव है।।

-


29 MAY 2020 AT 13:45

जगना कर दे सुरू ...देख ले तू भी ये ज़रा ... ये नींद की भी हद है कोई या ये बेहद है उनकी तरह...!

-


28 NOV 2018 AT 15:55

वो रातों में मुझे जागने की सजा देता है
खुद इश्क़ करता है
और उसे चाहने की भी वजह देता है....

-


22 AUG 2023 AT 1:01

ना जाने कैसी कशिश थी तेरी आवाज़ में,
मैं अक्सर नींद से जाग जाता हूॅं रातों में..

-