👍••मेहनत किसी की बेकार नहीं होती••👍
मेहनत किसी की बेकार नहीं होती,
मेहनत के बिना कामयाबी किसी के नाम नहीं होती|
शावक जो साइकिल चलाना सीखते हैं,
वो भी तो बार-बार गिरते हैं|
लेकिन चोट खाकर भी,
जो खड़े हो उठते हैं, उनकी मेहनत बेकार नहीं होती|
परिश्रम आपसे प्रश्न पूछेगी,
उत्तर आपको परिश्रम से ही मिलेगी|
विद्यार्थी जो करते हैं मेहनत बार-बार,
कभी-कभी वो भी असफल हो जाते हैं|
कुछ खामियां निकालती है मेहनत,
जो मेहनत से ही भर जाते है|
मेहनत की समय सीमा नहीं होती,
मेहनत किसी की बेकार नहीं होती|
आज नहीं तो कल मेहनत का फल जरूर मिलेगा,
सब्र करो मकसद आप का जरूर पूरा होगा|
-