QUOTES ON #मिलते

#मिलते quotes

Trending | Latest
22 NOV 2020 AT 17:57

अच्छा होता
चार गलियाँ जब मिलती हैं तो चौराहे बनते हैं
और जब दो दिल मिलते हैं तब हमसफर बनते हैं...!!

-


11 MAR 2019 AT 18:27


होठो पे मुस्कान दोस्ती का नाम लिए मिलते हैं
ये लोग इश्क़ की आड़ में, मेरी मौत का सामान लिए मिलते हैं
-©सचिन यादव

-


22 NOV 2020 AT 17:40

ज़ख्म दिल के किस किस को सुनाता
मिलते अगर हम तो ग़म बिसर जाता

-



वह बात और जज्बात नहीं
होता जो बहुत पहले हुआ
करता था हमारे साथ में
क्योंकि वक्त बदला
और सब बदल गया

-


17 MAR 2021 AT 17:58

रोज़ यही शिकवा आग़ोश में खिलते क्यूँ नहीं
मुलाक़ात करते हो आए दिन मिलते क्यूँ नहीं

-


31 JAN 2020 AT 3:03

गर मांगते सिद्धत से,
तो जरूर मिल जाते,
मांगा गुरूर में है,
कहां से मिल जाते।

-


22 NOV 2020 AT 22:09

मिलते अगर हम तुम तो क्या बात होती
यूँ न बेकार पड़ी आले में ये रात होती

ये चराग़ वक़्त पे जलते और बुझते गर
सुबह ओ शाम की हमसे मुलाकात होती

मेरी आँखों में रोशनी न आती जाती होती
यूँ न गर हमसे जुगनुओं की खुरापात होती

-


27 AUG 2022 AT 13:44

रिश्तों में ताजगी रहेगी हंसते बोलते रहने से
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा दूरियां घटेगी
कुछ उनके दिल का सुने कुछ अपने दिल का कहें
मन हल्का होगा
इस एकाकी दुनिया में अकेलापन न खलेगा
कुछ क्षण ठहाकों में बीत जाए
क्या पता कौन आज है कल मिल न पाए
बोझिल मन खुशियों से झंकृत होगी
मिलते रहने से घनिष्ठता भी बढ़ेगी
इस लिए खुश रहिये...
थोड़ा समय निकालकर
मिलते जुलते रहिये सबसे

-


14 OCT 2019 AT 18:12

ज़िन्दगी की रफ़्तार...
में ही गिरफ्तार है हर शख्स,
के मिलते तो हैं पर खुद से नहीं।।

-


25 FEB 2019 AT 16:46

वो मिलते हैं हमसे ज़ालिम के जैसे
दर्द दूर कर जाते हैं हक़ीम हो जैसे।


-