QUOTES ON #मातापिता

#मातापिता quotes

Trending | Latest
7 APR 2018 AT 18:49

अपनी 'भूख' का कत्ल कर,
'पेट भरे होने' की झूठी गवाही देते देखा है..

मेरी 'ख्वाहिशों' संग षड्यन्त्र रच
खुद के 'ख्वाबों' का गला घोंटते देखा है..

हाँ मैंने माँ को 'गुनाह' करते देखा है...

-


21 AUG 2018 AT 18:41

बदलते दौर के हर खेल खेलेंगे,
किसी रोज बच्चे खिलौने से नही,दिलों से खेलेंगे

-


4 OCT 2019 AT 23:10

ऐसी निर्जलता नहीं जोई
विनाशे बुद्धि विपरीत होई
वृद्ध मात पिता बैठ रोई
पूत बामा संग मुद होई

-


9 MAY 2021 AT 8:43

वो प्यार है जिसके लिए भगवान भी तरसते हैं।।
माँ की चरणों मे खुशियों के बादल हर रोज बरसते हैं।।

उनकी कृपा से चल रही सबकी सास...
जीवन में खुशिया आई जबसे बना उनका दास..

माँ के लिए हम लिख सके ऐसी कोई औकात नहीं।।।
उनका आशीर्वाद ही काम आता है जब कोई साथ नही🙏🙏🙏

-


2 FEB 2022 AT 12:53

जो बिना भेद भाव किए पूरे विश्व की रक्षा करते है वो है भगवान.....
जो दूसरे की दुख को अपने दुख की तरह समझें वो है मानव.....
और जो अपना निवाला अपने बच्चो को खिला दे वो है माता पिता.....
— % &

-


4 NOV 2019 AT 7:59

धवल नव नैत्र निहारे पय
मलीन निगाहे खोजे पय

-


22 JUN 2018 AT 11:07

वो पिता ही तो है..
जो तुझे हराने के 'मकसद' से खेलता तो है
पर तेरी जीत की 'कामना' भी करता है..

-


26 JUL 2020 AT 22:19

माता पिता बनना अत्यंत सुखद अनुभव है
उत्साह से जीवन जीना और स्वयं पर महारत
हासिल करना खुशी देता है

-


16 SEP 2020 AT 13:18

हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए
हजारों बून्द चाहिए समुद्र बनाने के लिए,
पर “ पालनहार का संस्कार" ही काफी है,
बच्चो की जिन्दगी को स्वर्ग बनाने के लिए..!

-


27 JUL 2020 AT 8:36

संरक्षक भी
पूजक भी
पूज्य भी
पूजन भी
ईश्वर तुल्य
ईश्वर की कृति
ताउम्र रहेंगे ऋणी
काश की हम भी
उनको कुछ दे पाते
नहीं कुछ तो सेवा
ही वो लेे पाते
पर देना ही सीखा
उन्होंने तो
स्नेह दिया
ममता दी
ये जिंदगी उनके दम से
हम हैं उनसे
वो नहीं है आज भी हमसे

-