QUOTES ON #बेल

#बेल quotes

Trending | Latest
14 APR 2020 AT 16:04

देखा है,
गिलोय की बेल को,
अमरूद के पेड़ पे चढ़ते हुए।

हवा, धूप पा कर,
कुछ ही दिनों में वृहत् फैलाव लेते हुए।

किसी ने,
गिलोय की बेल को काट दिया जड़ से,
बचाना था शायद वो पेड़ उसे।

मगर बेल को अब जीने की तमन्ना थी,
चाह हुई उस पेड़ से लिपटे रहना ही,
उसने ऊपर से ही अपनी नई जड़ें निकाली,
और जमीन की और बढ़ा दी,
जीने की ख्वाहिश लिए,
एक नई उम्मीद के साथ।

-



शीर्षक
।। स्त्री का अस्तित्व ।।

स्त्री !
बबूल का वह पेड़
जिस पर पुरुष
लिपटता जाता है!
अधिकांशतः
अमर बेल की तरह
और एक दिन फैल
कर सूखा देता है!
स्त्री का अस्तित्व ।

-


24 SEP 2019 AT 12:03

मैं वो वृक्ष हूँ
जिसे कुछ बेलों ने सम्भाल रखा है।

-


23 AUG 2019 AT 21:37

कुदरत ही जाने, कुदरत का खेल
किसे ये वृक्ष बनाये, किसे बनाये बेल

-


5 JUN 2017 AT 22:02

मैं एक पेड़ सा
तू एक बेल सी

-


31 OCT 2020 AT 11:41

वृक्ष
सिर्फ देते ही नहीं
बेलों को सहारा,
बल्कि
कई बार
जीवित रह जाते हैं
उन्हीं बेलों के सहारे।

-


15 JUN 2020 AT 19:58

||साथ बराबर का||

पुरुष एक समूचा घुंघरू की भांति होता है, एवं स्त्री उसकी एक-एक बेल की भांति होती है।

जब ये समय रूपी नृत्यक के पाँव में बंध जायें, तब इन्हें एक दूसरे को कसकर थामना होगा।

ताकि जब समय नृत्य करने लगें, तो ना बेल छूट-छूटकर समय के पाँव में चुभे और वह लड़खड़ा जाये।

और ना ही ऐसे में घुंगरू आधा अधूरा हो जाये एवं कर्कश ध्वनि निकले तब समय ताल से ताल ना मिला सके।

और अंततः समय रूपी नृत्यक, अपने गुरु रूपी नियति के समक्ष अपनी ऐसी अपूर्ण सी प्रस्तुति देकर लज्जित हो जाये।
♂♀ ♂♀ ♂♀ ♂♀ ♂♀ ♂♀ ♂♀ ♂♀

-


31 OCT 2020 AT 10:26

ज़िंदगी को खेला, खेल की तरह
मौत पास आती रही, बेल की तरह

-


31 OCT 2020 AT 11:22

ऊंचाईयो को छूना हो ,तो
बेल की तरह प्रयास कीजिए ,
ज़मीं से आसमां की ओर बढ़कर।

-



उसकी महफूज़ बाहों ने इस कद्र जकड़ लिया है हमे
जैसे किसी दरख़्त के सहारे लिपट जाती है कोई बेल

-