QUOTES ON #प्रदूषण

#प्रदूषण quotes

Trending | Latest
9 NOV 2018 AT 14:43

ये शहर, भी क्या शहर है..
हवाओं में धुआँ हैं..
फिजाओं में जहर है..
©dr Vats

-


29 OCT 2018 AT 23:16

धुआं उड़ाते उड़ाते न जाने कब अंदर सांसें खाली हो गयी
सिगरेट तो संजीवनी दर्शाती है मुज़रिम दीवाली हो गयी।

-


17 DEC 2019 AT 10:49

पांच तत्वों से निर्मित जीवन वायु,अग्नि,आकाश पृथ्वी और जल
इनमें से एक को भी हटा दिया तो जी ना पाएंगे कल
यदि पानी खत्म हुआ धरती से, नहीं उगेगा दाना, प्रत्येक व्यक्ति को होगा मर जाना
इसलिए जल पृथ्वी पर है सबसे अनमोल और इसका नहीं है कोई मोल।

-


29 MAR 2019 AT 12:39

बड़ी मासूम सी है ये ज़िन्दगी मेरी
शहर में रहूँ और गांव भी चाहिए

बस बैठा रहूँ ऊँची इमारतों में मैं
पेड़ों को काटूं और छाँव भी चाहिए।

-


30 SEP 2019 AT 19:25

ये शहर,
भी क्या शहर है..
हवाओं में धुआँ है,
फिज़ाओं में ज़हर है... जर्रे-जर्रे में कुदरत समेटे,
कुछ दूर पर मेरा गाँव है..
आंगन की सुहानी धूप है,
पीपल की ठंडी छाँव है..
©drVats

-


4 APR 2021 AT 12:58

ये प्रदूषण तो अमीर लोगों ने फैलाया है, साहब
वरना गरीब तो सड़कों से कचरा भी उठा लेते हैं।

-


11 DEC 2017 AT 20:56

👉प्रदूषण👈

कितना वायु प्रदूषण बढ़ गया है,
सांस लेना मुश्किल हो गया है।
लगता है वह दिन आ ही गया है,
शुद्ध वायु कहने कुछ ना रहा गया है।।

(Read Caption)

-



प्रदूषण से प्रताड़ित ये हवाएं
ज़रा सी देर चलकर हांफती है।
ज़मीं पर आके पछताती हैं नदियां
ये वापस घर को जाना चाहती हैं

भला कब तक हमारी मूर्खता को
ये कुदरत ऐसे ही ढोती रहेगी।
यही आलम रहा तो अगली पीढ़ी
हमारे नाम को रोती रहेगी

-


30 NOV 2019 AT 13:45

सबसे बड़ा प्रदूषण
मानव

-


16 JUN 2021 AT 18:15

शांतचित्त नभ में,
अशांति ना फैलाओ।
तेज ध्वनि वाले यंत्र,
कृपया ना बजाओ।
त्यौहार के अवसर पे,
खुशियाँ मनाओ।
पर विशैले गैस वाले,
पटाखे ना जलाओ।
वृक्ष हैं रखवाले,
इनकी गिनती ना घटाओ।
इनसे प्राण वायु लेकर,
नमकहरामी ना दिखाओ
आप समझदार लोग,
अपनी समझदारी दिखाओ।
इसे दूषित होने से,
जितना हो सके बचाओ।




-