QUOTES ON #डरना

#डरना quotes

Trending | Latest
17 JUN 2020 AT 21:41

Writer Mr Vivek Kumar pandey

"डरना नहीं अब आगे बढ़ते जाना है,
मंज़िल मिले या ना मिले रास्ते ढूंढते जाना है".।

-


23 NOV 2019 AT 21:00

कहीं डूब न जाए इनमें,
वो इस डर से मुझसे आंखें बचाता रहा।

-



कांपे थे मेरे हाथ उसका हाथ पकड़ने में
वो पगली कहती कि तुम डरपोक बहुत हो;

-


5 AUG 2019 AT 7:38

ये रात है कि गुजरती ही नहीं
सूरज से भी ये डरती ही नहीं
न जाने बिगड़ी ये किसकी सोहबत में
सुधारो जितना भी सुधरती ही नहीं

-


29 MAY 2017 AT 19:39

उसकी यादें अभी जिंदा हैं मरी नहीं हैं,
उसके जाने से खाली हुई जगहें भरी नहीं हैं,
बिस्तर पे नहीं सोता उसकी जगह,
सिलवटें अब भी हैं वहां मरी नहीं हैं।
शामें अब भी गुनगुनाती हैं उसे,
इतना कुछ हुआ पर वो डरी नहीं हैं।
वो इस सलीके से बाल बनाती थी,
मांग भरी भी है और भरी नहीं है।
अब भी दिखाई देती है वो हमें,
वो मर गई पर मरी नहीं है।

-


23 JUN 2021 AT 11:29

अगर तुम्हें फर्क नहीं पड़ता
मेरे होने ना होने से !
तो ज़रा ये सोचो मैं क्यों
डरू तुम्हें खोने से!!

-


16 DEC 2020 AT 7:42

दोस्तों से बात करने से डरने लगा हूँ।
किसी के मारने से पहले ही मरने लगा हूँ।

-


15 JUL 2020 AT 21:52

डर, जिनसे हम लड़ रहे होते हैं,
अक्सर बस हमारे नहीं होते हैं।

उनमें एक हिस्सा होता है
हमारे माता पिता के डर का,
जिसका सामना वो खुद नहीं कर सके।

एक और हिस्सा
उनके माता पिता के डर का,
जिसका सामना वो खुद नहीं कर सके।

वो सारा डर, अब
composite डर बनकर,
हम में सांस लेता है।

हमारी लड़ाई बस अपने डर से नहीं,
अपने माता पिता, और
उनके माता पिता के डर से भी है।

-


24 DEC 2020 AT 7:08

अपने हालातों से नहीं डरना चाहिए
हर मुश्किलों को टाल के गुजरना चाहिए

-


19 MAY 2020 AT 15:54

डर तो आज भी है
कल में जीने का

-