बढ़ती उम्र के बच्चे जो टीनएज कहलाते हैं। वो छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होते हैं। नाराज और चिड़चिड़े हो जाते हैं। इसका मेन रीजन है, हार्मोनल चेन्जेज। ये एक ऐसा वक्त होता है, जब बच्चों में सिर्फ फिजिकली नहीं, मेंटली चेंजेज भी आते हैं। ऐसे में उन्हें घर वालों के प्यार और सपोर्ट की ज़रूरत होती है। मगर ज्यादातर घरों में पेरेंट्स खुद ही बिजी और परेशान रहते हैं। वो उन्हें समझने की वजाय बद्तमीज कहकर डांटते या पनिश करते हैं। नतीजा वो मेंटली डिस्टर्ब रहने लगते हैं फिर, अपने दोस्तों में वही प्यार और सपोर्ट ढूंढते हैं। जिसका फायदा कभी कभी कुछ ग़लत लोग उठा लेते हैं।
-