QUOTES ON #जोड़ना

#जोड़ना quotes

Trending | Latest
25 JUN 2018 AT 5:16

किसी ने कहा था कि जुड़ना बड़ी बात नहीं जुड़े रहना बड़ी बात है।

पर सच तो ये है कि जोड़े रहना बड़ी बात है।

-


13 JUN 2018 AT 9:52

न जोड़ो मुझसे तुम अपना नाम
मेरी कहानी पहले ही है बदनाम

-


21 NOV 2018 AT 18:35

दफ्तर में कुर्सी, घर में खटिया तोड़ता हूँ
आजकल और कुछ नहीं बस शब्दों को जोड़ता हूँ

-


11 MAY 2018 AT 22:55

तूने जब से मुँह मोड़ा है
कलम से रिश्ता मैंने जोड़ा है
उड़ता फिरता हूँ सपनों की दुनिया में
शब्दों को बनाया मैंने घोड़ा है

-


28 JUN 2019 AT 4:34

सच में कुछ जोड़ा घटाया नहीं जाता
वज़न झूठ का अब उठाया नहीं जाता
रह गये हैं कुछ निशान हमारी दोस्ती के
अब मुझसे ये दाग मिटाया नहीं जाता

-


6 AUG 2018 AT 16:33

उससे रिश्ता मैं कैसे जोड़ूँगा
जिससे रिश्ता कभी टूटा ही नहीं
हाथ उसका मैं थामुँ कैसे
साथ जिसका कभी छूटा ही नहीं

-


24 JAN 2021 AT 9:17

ईश्वर ने कहा-
"जोड़ा न करो तुम हाथ।"

ईश्वर से कहा-
"छोड़ा न करो तुम साथ।"

-


22 AUG 2017 AT 5:38

यूँ तो जोड़ दूँ तुझे उम्मीदों से,
पर सच बता क्या खुद को तुम जोड़ पाओगी.....!

-


11 JAN 2022 AT 11:32

किसी से जुड़ना आसान होता है,
किसी को जोड़ना नहीं

-


15 JUN 2021 AT 22:54

जाने क्या लिखता मिटाता रहता हूँ
कभी कुछ जोड़ता घटाता रहता हूँ
जाने कौन बिखेर जाता है ख़यालों को
कलम से अपनी इन्हें हटाता रहता हूँ

-