QUOTES ON #छलावा

#छलावा quotes

Trending | Latest
29 NOV 2019 AT 9:20

कल की राह पर चला तो छलावा मिला
सबके चेहरों पर हमेशा दिखावा मिला

कोई किसी का नहीं मतलब की दुनिया
बस धोखा, कुछ न इसके अलावा मिला

-


10 AUG 2020 AT 16:52

नाज़ हम उठाएं बेतकल्लुफ़ किसी और से रहो...
जाओ साहिब ये ईश्क के किस्से अब किसी और से कहो।

-


13 APR 2021 AT 22:19

काफिरों से करके इबादत की उम्मीद,
जहन में एक नया अरमां पनपा है,
छलावों की ही अपनाया जाए असल जिंदगी में,
इन फरमानी उसूलों में क्या रखा है।

-


29 NOV 2019 AT 8:36

आज पे विश्वास रखो
आज से आगास करो
महणत की शुरुआत करो
एक नई बात करो।

-


29 NOV 2019 AT 11:06

कल एक छलावा है सबको पता हैं
फिर भी इंसान कल में ही जीता हैं

-


29 NOV 2019 AT 9:18

छल से तेरे आज को भी हराना है

-


12 JUN 2020 AT 22:43

क्या कुछ पौरुष महज एक छलावा है?
जो छलता रहता है वह एक स्त्री को।
उसके मन, तन, भावना और संवेदनाओं को।।

वह छलता है उसे स्वतंत्रता की परकाष्ठा से,
उसके स्वप्नों को पंख लगा खुले आसमां में जी भर उड़ान भरने की बात बता,
पैरों में चाँदी की बेड़ियाँ लगाकर।

वह छलता है उसे प्रेमी के रूप में,
प्रेम मोह में बाँध तमाम हसरतों को पूरा कर देने के वादे कर,
जीवन भर साथ निभाने की उम्मीद लगा,
फिर छोड़ देने के इरादे से।

वह छलता है उसे एक इमदाद के रूप में,
जो छलता है स्त्री के आत्म-सम्मान को,
सूनी राहों में अगुआ बन कर,
कपटी हाथों से उसकी आबरू नोच।

वह छलता है एक स्त्री को अपनी नजरों से,
उसके तन को ढ़के लिबास के अंतरंग दृष्टि डाल,
क्षणभंगुर में उसके आत्मविश्वास को तोड़ कर।

कुछ पौरुष एक छलावा मात्र ही तो है,
जो छलता है एक स्त्री की गरिमा को,
उसके उस पुरुष प्रधान समाज के अनुकूल ना होने से,
उसे चरित्रहीन का तमगा दे कर।

शायद वो कुछ पौरुष महज एक छलावा ही तो है,
जिसने स्वयं को भी छला है,
युगों से अपनी पौरुष के सर्वस्व अधिकार स्त्री पर जताने के गुमान से।।

-


1 DEC 2019 AT 6:45

जो करना है आज ही कर लो
कल करने का बोलना बस दिखावा है
हाथ मलोगे बैठ कर सिर्फ
क्योकि सुनो 'कल' एक छलावा है

उठा लो कदम अपने
जिस और जाना है आज
कल बैठकर रोना मत
आँसुओ से चेहरे को धोना मत
कल से शुरुआत करना बस दिखावा है
क्योकि सुनो 'कल' एक छलावा है

-



'कल' एक छलावा है
उम्मीदों का दिखावा है
अपनों से छुटकारा है यह
आलस्य का बुलावा है

-


29 NOV 2019 AT 8:43

आज का ही जलवा है

-