🇮🇳🇮🇳चंद्रयान-3🇮🇳🇮🇳
देखकर दूर से जी भरता नहीं,
आज आए हैं छूने चरण हम तुम्हारे...
(-Sonali Tiwari)
-
ये जो आज चांद पर लहराता तिरंगा है,
ये हम भारतीयों के त्याग और
समर्पण की गाथा है।
🇮🇳🇮🇳🇮🇳
-
चंद्रयान-3
रच दिया इतिहास हमने, अपना परचम लहराया है।
लाख कोशिश करे ज़माना, पर हम भारतीय,
अपना वज़ूद लिखना....बखूबी जानते हैं।
न हम अभाव से डरते हैं, न मेहनत से कतराते हैं।
हम तो हमेशा..खुद पर यकीन रखते हैं।
चाँद पर पहुचे रूस, अमेरिका और चीन।
पर भारत वहाँ पहुँचा...
जहाँ कदम किसी का न पड़ा।
साउथ पोल चंद्रमा का,
हो गया तिरंगामय।
इसरो का यशगान हुआ।
स्वर्ण अक्षर में भारत,
विश्व जगत में अमर हो गया।
वेद पुराणों की भूमि,
संस्कृत सभी भाषाओं की जननी।
शून्य से रोशन किया जहाँ को,
योग ध्यान का ज्ञाता है
भारत विश्व गुरु कहलाता है।
यह वसुधैव कुटुम्बकम की भूमि,
एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य काभाव रखताहै।
23/08/23 ज़माने में मशहूर हो गई।
हम भारतीयों को गौरवान्वित कर गई।
धन्य हमारे वैज्ञानिक, डटे रहे लक्ष्य पर,
न हारी हिम्मत, इतिहास रच गए।
सुप्रिया शर्मा-