साथी तेरा साथ निभाऊ बन के तेरा यार बस जाऊ संग तेरे बन के तेरा सिंगार लग जाऊ गले तेरे बन के मोतियों का हार तेरे सर चढ़ जाऊ बन के कोई खु़मार तेरे चेहरे की उदासी को बदल दु बन के रुख्सार तेरे गमो को भुला दु बन के ग़म - गुसार तेरी हर इच्छा पूरी कर दु बन के सरकार सातों जनम साथ रहु तेरे बन के तेरा प्यार