लम्हे गुजर रहे हैं हमारे,
उसी नई रोशनी के साथ।
दिल पर हमारे रहता है,
हरदम उन्हीं का राज।
दीदार उनका रूबरू भी,
हो जाए या रब मेरे।
मौजूद है जो दिल में,
मेरी धड़कनों के साथ।
करके इशारा आपको,
जो रास्ता दिखा रहे ,
खुशनसीब होंगे वो,
जो समझ जाएंगे बात।
Chandrakantajain
-