QUOTES ON #खयाल

#खयाल quotes

Trending | Latest
12 APR 2019 AT 14:27

जवाब देने हैं, सवाल बाकी है
दिल में अब भी मलाल बाकी है,

नया रंग उमड़ आया बादलों पर
पूछना उनसे उनका हाल बाकी है,

इक कागज की कश्ती बहाई थी
देखना हवाओं की चाल बाकी है,

शोर तेज है आज धड़कनों का
वो करीब हैं, ये खयाल बाकी है,

पिघल रहा वक्त 'दीप' हर लम्हा
ख़ामोशियों का ये साल बाकी है !

-


7 SEP 2021 AT 20:59

खयालों में थे ,तो खयाल आया!
शायद तुम वोही हो, जो नहीं हो!

-


23 APR 2018 AT 18:51

छोटा भाई : भैया शहर में सब कुछ किराए पर
मिलता हैं, आप चिंता मत करिए।
बड़ा भाई : चलो अच्छा हैं, अपना खयाल रखना।
(मन में : छोटे जहां इंसान बिकते हैं और
जिस्म किराए पर मिलते हैं, तो बाकी
चीजों का क्या।
तू बस अपना और बाबा की इज्जत का
खयाल रखना।)

-


23 APR 2019 AT 17:44

तेरा खयाल कागज़ पर बिखरता ही रहा,
इश्क़ उतर आया आँखों से देखते-देखते !

-


26 MAY 2019 AT 21:02

सिर्फ 'खयाल' ही नहीं रखते हैं हम आपका,
हम आपको अपने 'खयालों' में भी रखते हैं।

-


9 APR 2018 AT 22:06

डूबकर सोए तेरे खयालों मे , चैन कहाँ नसीब हुआ
हैरत में डाला है जालिम ने किश्त नींदों की मांगकर

-


17 DEC 2019 AT 19:05

के किसी दिन तो मेरे खयाल तेरे दिल पे दस्तक देंगे...
मै खुद को फना कर दूं न कही ये सोचसोच कर के...

-


25 MAR 2019 AT 17:24

तपिश इश्क़ की, फितूर कुछ जुदा सा लगता है,
रूह में जज़्ब तेरा खयाल क्यूंँ ख़ुदा सा लगता है !




-


9 JUL 2019 AT 16:21

गम की महफ़िल में मुस्कुरा दिए थे हम
फिर ढाये लोगों ने शब्दों के सितम
शायद ये सज़ा थी
तेरे ख़यालों में खोने की।

-


2 OCT 2020 AT 19:47

♥️
'सिर्फ अपना', 'खयाल' रखना था,

एक ये भी, ना हो सका हमसे !!!



-