QUOTES ON #कुसूर

#कुसूर quotes

Trending | Latest
25 JUN 2020 AT 8:09

घर से बेघर था क्या करता, दुनिया का डर था क्या करता?
जर्जर कश्ती, टूटे चप्पू, चंचल सागर था, तो क्या करता?

सच कहकर मैं पछताया, खोया आदर था, क्या करता?
ठूंठ कहा सबने मुझको, पतझड़ मौसम था, क्या करता?

खुद से भी तो ना छुप सका, चर्चा घर घर था, क्या करता?
आखिर दिल दे ही बैठा, कसूर दिल का था, क्या करता?

मेरा जीना मेरा मरना, मैं था तुम पर निर्भर, क्या करता?
सारी उम्र पड़ा पछताना, भटका पलभर था, क्या करता?

बादल, बिजली, बरखा, पानी, टूटा छप्पर था, क्या करता?
सब कुछ छोड़ चला आया मैं, रहना दूभर था, क्या करता?

मिलना जुलना तब से था, जाना पहचाना था, क्या करता?
चक्करघिन्नी, लट्टू बन के, खुद को भरमाया क्या करता?

था अकेला, रहा अकेला, दर-दर भटका था, क्या करता? _राज सोनी
थक, लूट, वापस लौटा, घर आखिर घर था क्या करता?

-


27 FEB 2020 AT 14:05

क्यों तेरी कृपा से दूर हूं
कसूर ये तो नहीं की मे बेकुसूर हूं
हूं "हरि" मत भूल क़यास के खुदा
तू हो न हो, में जरूर हूं

-


18 JUN 2019 AT 8:02

शराब उनकी हैं आंख में, सुरूर हमारा होता है।
वो ख़ता यूँ करते हैं कि कुसूर हमारा होता है।।

-


4 JUN 2019 AT 12:54

तुमसे हम इश्क़ करते भी तो कैसे
तू जो हमसे इतना दूर हो गया था...
तेरा अजनबी बने रहना ही बेहतर है..
तेरे लिए हमारा *कातिब* बने रहना भी कुसूर हो गया था..!!

-


7 JUN 2020 AT 22:14

अहदे वफ़ा करके उसने मुझसे नज़रें चुरा लिया..!
क्या कुसूर मेरा जो उसने गैरों को अपना बना लिया..!!

देखने से लगता है उसकी मासूमियत का अंदाज़ा..!
कर्मो ने उसके उसको कितना गुस्ताख बना दिया..!!

हम उसे सज़ा देते भी तो क्या देते यारों..!
जिसकी निगाहों ने हमें कातिल बना लिया..!!

-



अपनी अलग पहचान है,

रुतबा है,गुरूर अपना है,

तुझसे क्या शिक़ायत करें,

तुझसे प्यार किया,

कुसूर अपना है,,,,,,‼️

-


2 FEB 2021 AT 19:41

ख़ता तुम्हारी नही सनम,ये क़ातिल निगाहों का है क़ुसूर..
एक दफ़ा देखा था मुझको,अब तलक उतरा नही सुरूर..
💕💕

-


4 JUL 2017 AT 17:34

सुना है महफ़िल सजी है बर्बादी की
कुछ ज़िक्र उनकी आँखों का भी कर दो
हमारे अरमां ए क़त्लेआम में कुछ हाथ उनका भी तो है

-



कुसूर उनका नहीं जो मुझसे दूरियां बना लेते हैं,

रिवाज़ है जमाने में पढ़ी किताब ना पढ़ने का...‼️

-


23 JUN 2017 AT 22:48

कुसूर मेरा था
सजा उसको मिली
मुश्किल डगर थी
साथ वो चला
तमाम वादें किये
सब वो निभाया
नफरत के बावजूद
मोहब्बत कर गया
दोस्ती का वादा
मोहब्बत में वफा
अहसास हुआ मुझे
सब पहली दफा
बिछुड़ कर मिले
हमेशा के लिए ।।

-