QUOTES ON #किसान

#किसान quotes

Trending | Latest
26 SEP 2019 AT 4:17

धान के नाम में बहुत कुछ रक्खा है...!!

-


23 DEC 2018 AT 19:33


अपनी फसलों को आधे भाव में बेचकर भी वो किसान हमेशा खुश रहता हैं...

क्योंकि उसे अपनी कमाई से ज्यादा दूसरों का पेट भरने में आनंद आता हैं...

-


2 DEC 2020 AT 1:57

मुट्ठी भर दाना किसान
संसद में डाल दे
वर्षों से वो ज़मीन बड़ी
बंजर पड़ी हुई है

टिड्डियों की बिसात
क्या है उनके आगे
नस्ल वो जो संसद में
दशकों से जमी हुई है

-


6 JAN 2021 AT 3:28

विकासशील देश

मेहताब का चाँद से झगड़ा हो गया
आफ़ताब का सूर्य से रगड़ा हो गया
प्रत्येक हरेक से बिन बात भिड़ गया
धार्मिक भेदभाव जबसे तगड़ा हो गया

मनुष्य का इंसान से लफड़ा हो गया
दुष्प्रचार दंभ दिखावा अगड़ा हो गया
हक़ मांगता किसान सड़क पे आ गया
विकासशील देश फिर से पिछड़ा हो गया

-


23 DEC 2018 AT 18:05

A Ray Of Hope
Special On
National Farmers Day

-


10 AUG 2020 AT 9:45

ऐसा क्यूं होता, औरों का पेट भरने वाला ।
यूं ख़ाली पेट, कचोट के साथ है सोता ।

(Read in caption)

👇


-


5 DEC 2018 AT 0:43

चुनौती दे कर इस पूस की रात को
देखो कैसे इत्मिनान से सो गया वो आसमां ओढ़कर

-


17 NOV 2019 AT 5:57

समंदर की लहरें
मेरे क़दमों में
यूं दम तोड़ देती हैं
जैसे मर जाता है
किसी के क़दमों में
अपने घर को बचाने की
गुहार लगाता किसान

- सुप्रिया मिश्रा

-


11 MAR 2021 AT 2:28

शायद

मज़लूमों की एकमत मर्ज़ी
बेमानी है जम्हूरियत में शायद।
हुक़ूमत की मर्ज़ी से नया
कृषि कानून लाया जा रहा है।

लोकतंत्र के मंदिर पर
सर झुकाना था ग़लत शायद।
इसे सुधारा जा रहा है
संसद भवन नया बनाया जा रहा है।

-


12 JUN 2020 AT 19:51

मुश्किलों को हौसले से, वो आसान बनाता है।
हारता नहीं अंधेरों से जो, वो पहचान बनाता है।

खटता है दिन रात खेतों में, पसीनें में लथपथ
हमारे खुराक का अन्न, जो किसान बनाता है।

फसल खराब हो तो, रोटी अखरती है उसको
निगरानी करने को खेत में, वो मचान बनाता है।

बारिश में छत टपकती है, उस मजदूर की
शहर में दूसरों के जो, बड़े मकान बनाता है।

रेखाएँ क्या कहती हैं, क्यूं उलझे हो "नवनीत"
अपने कर्म की रेखा, तो खुद इंसान बनाता है।

-