QUOTES ON #इमारत

#इमारत quotes

Trending | Latest
22 NOV 2018 AT 21:35

कोई इमारत सिर्फ बुनियाद पे ही नहीं खड़ी है
सच ये भी है,ईंटो के दरमियाँ थोड़ी दूरी है

-


5 NOV 2018 AT 11:21

थक गयी है आँखें इन इमारतों की चकाचौंध से
कुछ दीये जलाकर नजरों को सुकून दिया जाये

-


3 SEP 2020 AT 1:22

पछतावा हो रहा है उसकी नफ़रत का अब
हक़दार नहीं रहा मैं उसकी हसरत का अब

समझ ही न सका मैं दयार-ए-हुस्न उसका
ज़र्रा-ज़र्रा ढह गया उसकी इमारत का अब

-


12 MAY 2018 AT 12:37

वो गजलों की इमारत खड़ी करते रहे
मैं बस बुनता रहा ख़यालों के घोंसले

-


29 MAR 2020 AT 18:03

जिसने मिट्टी से ईंट बनाई
और ईंटो से इमारत
सर छिपाने को घर ढूँढता
नङ्गे पाँव वो भारत

-


10 MAR 2018 AT 19:18

उस खड़ी इमारत की नीव है क्या,
पूछो एक मज़दूर से,
औरो के आसिया की ईट रख-रख कर,
जिसने अपने सपनों का महल खड़ा किया l

-


1 JAN 2021 AT 7:56

"उसने एक छोटी सी बात पर
प्यार की इमारत गिरा डाली दोस्तों
अब वर्षों लगेगे दर्द का मलबा उठाने में"।
HAPPY NEW YEAR DOSTO 🙏🏻🤗
GOOD MORNING DOSTO ❤️🌹

-


23 MAY 2018 AT 20:37

इमारतों के बूढ़े हो जाने पर
उसकी ईंट की दीवारों पर भी
दरारें पड़ जाती हैं....
मेरे पिता का चेहरा तो फिर भी
कोमल है

-


15 JUL 2021 AT 22:50

वो शख्स जो शहर-शहर घूमता है,
सुना है, उसमें एक गांव बसता है।
ज़हन में वो इमारतें नई बुनता है,
दिल में फिर भी घरौंदा रखता है।।

-


24 AUG 2020 AT 8:16


'लोग बिछड़ते जा रहे हैं '

डोर जिंदगी की हाथों से छूटती जा रही है
लोग बिछड़ते जा रहे हैं
दरिया भी शान्त-प्रवाह करती जा रही हैं
हवाएं थमते जा रहे है
इमारतें ऊँची कदें छोटी होती जा रही है
तमाशा होता जा रहा है

-