QUOTES ON #WOMENS_DAY

#womens_day quotes

Trending | Latest
8 MAR 2018 AT 1:53

हर रूप में ढल जाए,
हर रिश्ता बख़ूबी निभाए,
चार दीवारी को घर बनाए,
ग़म में भी मुस्कुराए,
वो नारी है,
सम्मान दो उसे,
उससे ही ये कायनात सारी है।

-


8 MAR 2021 AT 11:14

एक बच्ची की चंचलता
निखर कर , बढ़ कर
उसे लड़की बनाता हैं l
फिर उसी लड़की का ठहराव
उसे एक औरत बनाता हैं l
मुझे लगता हैं, यह किसी भी
नारीत्व का सामान्य प्रकरण हैं l

-


8 MAR 2018 AT 6:58

कभी माँ बनकर,
स्तनपान कराती हैं.....
कभी बहन बनकर,
सूनी कलाई सजाती हैं.....
कभी बेटी बनकर,
डोली में विदा हो जाती हैं.....
कभी पत्नी बनकर,
तनसुख दे जाती हैं.....
नमन है नारी शक्ति को जो,
एक ज़िस्म में होकर,
ना जाने कितने फ़र्ज़ निभाती हैं.....

-


8 MAR 2018 AT 7:22

Happy Women's Day To all
And Very Special Day For
Miss Mallika Dimri....
Happy Birthday Dear Miss Mallika....!

-


8 MAR 2022 AT 8:58

सम्मान की हक़दार है
प्रेम का भंडार है

सहनशक्ति की मिसाल है
आस्था की मशाल है

विश्वास की डोर है
हौंसलों का छोर है

घर घर की शान है
हर दिल की जान है

सौंदर्य की मूरत है
ममता की सूरत है

ईश्वर का अवतार है
नारी में समाया संपूर्ण संसार है
नारी में समाया संपूर्ण संसार है
✍️✍️

-


7 MAR 2018 AT 23:20

वो एक लड़की हैं, तो क्या ये उसकी गलती हैं....
जब वो माँ के कोख में आई,
तो दुश्मन बनी खुद उसकी ही खुदाई,
मार दिया जाता हैं उसे कोख में ही,
गर बच गई तो क्या करेगी जीकर,
कितना खर्च करवाएगी वो पढ़-लिखकर.....

कहाँ से जुटाएंगे दहेज़ उसकी खातिर,
कौन थामेगा उसका हाथ,
क्या करेगी वो, चली जायेगी एक दिन ससुराल,
बस कुछ नहीं, वहां सहेगी तकलीफ वहां मिलेगा उसका दर्द.....

क्यों हर बार सिर्फ लड़की ही, पैदा होने की गलती करती हैं....
क्यों वो गलती करती हैं किसी को जन्म देने की....
कोई खता नहीं उसका, कोई गुनाह नहीं उसका....
हां वो एक लड़की हैं....!

-


8 MAR 2021 AT 9:53

Society needs to be free from patriarchy and men have to consider women as their equal.

Only then every day will be Women's Day.

-


8 MAR 2018 AT 8:51

यूँ तो कई वजह दी संसार ने रोने के लिए
पर मुस्कराहट से मैंने अपनी, जग ही जीत लिया ।
क्या करूँ मज़बूत हूँ , औरत जो हूँ ।

-


8 MAR 2019 AT 16:43

'नारी'...
जिसके बिना पूरी सृष्टि अधूरी।।

-


8 MAR 2018 AT 13:36

महिला दिवस मनाना है तो महिलाओं के लिए सोच ना रखो काली,
और ये भी ध्यान रहे कि माँ बहन को ना जाये किसी की गाली।।

-