छोटे कपड़े
भ्रष्ट नेताओं ने छोटे कपड़ो को रेप की वजह बताई है,
ऐसा करके उन्होंने अपनी संकीर्ण मानसिकता दिखाई है।
Attractive कपड़े देख कर लड़के अपना temptation खो रहे,
ऐसा कह कर उन्होंने अपनी गलती छिपाई है।
जब साड़ी, बुर्का, सूट में भी बुरी नज़र से देखते हो,
तो बताओ छोटे कपडो़ में क्या बुराई है।
छोटे कपड़े ही है बतमीजी की वजह,
ये धारणा हमने खुद ही बनाई है।
इस धारणा से बाहर निकलो वर्ना,
आगे भविष्य नहीं खाई है।
अगर judge करोगे लड़कियो को उनके कपड़ो से,
तो ये दुनिया उनके लिये पराई है।
संकीर्ण मानसिकता को छोड़ दो तुम,
अपना व्यक्तित्त्व को ऐसा बनाओ तुम,
कि लगे हर लड़की को, ये अजनबी नहीं तेरी परछांई है।
-