QUOTES ON #VIRAHGEET

#virahgeet quotes

Trending | Latest
22 JUN 2021 AT 22:13

विरह की जो घड़िया हैं, कटती नहीं,
मिलन मे ,ये सुईयाँ जी! रुकती नहीं!

मिले जो बलम, मैं बताऊ उन्हें,
रतिया ये, बिन उनके, कटती नही!

बहती बयार, तन छेड़त जाए,
जो ना देखू उन्हें, साँसे चलती नही!

पीर मन मे मेरो, ऐसो होवत जाए,
नादाँ अधर बातें करती नही!

पाजेबन मोरी क्यों मौन हुई,
चूड़ी भी अब काहे बजती नही!

विरह की जो घड़िया हैं, कटती नहीं,
मिलन मे ,ये सुईयाँ जी! रुकती नहीं!

-


10 AUG 2017 AT 19:02

भोजपुरी विरह गीत:

गँउआ के सिवाने पिया बोलत बा पपिहरा।
बोल सांइयाँ कब आइबा जरत बा जियरा।।
भरल जवानी छोड़ि के प्रीतम कान्हे गईल विदेसवा,
निर्मोही काहें आस बन्धा के अंचरा भरला निरसवा,
आधी सेजिया अंसुवन डुबलि हियरा खोजे नियरा।
बोला साजन कब आइबा तूं जरत बाटे जियरा।
-राजेश्वर मधुकर

-