QUOTES ON #TPMDCAPTION

#tpmdcaption quotes

Trending | Latest
11 JUL 2017 AT 22:31

//New challenge//

Write a caption in not more
than 25 words, on the
picture given at your
left hand side.

Submission deadline
👇
13th July, 11.59PM.

All the best.
Happy inking.

-


12 JUL 2017 AT 13:52


वो रद़्दी इकट्ठा करने वाला आठ-दस साल का बच्चा,
बार-बार उछल कर खिड़की से अन्दर देखने की कोशिश करता ।


अन्दर उसके हमउम्र बच्चे
"कागज़" के हवाईजहाज उड़ा रहे थे ॥

-


13 JUL 2017 AT 16:33

जिंदगी थी मेरी,
बना दिया उसे खेल,
औरों के लिए थी खिड़की,
मेरे लिए थी जेल।

-


11 JUL 2017 AT 23:06

वो खिड़की भी मुझ पे हंसती हैं,
तुम्हारे इंतज़ार की खातिर जिसे मैंने खोला था।

-


12 JUL 2017 AT 18:02

बाहर की रंगीन दुनिया को
वो रोज़ सफ़ेद पल्लू में बांध सोती है😞
दरवाजों में कैद कुछ ज़िन्दगियों को
ये खिड़कियां ही आज़ादी देती है...

-


13 JUL 2017 AT 17:39

Every time the wind blows,
this window hear your heart beat.

Since your absence,
I hear this window
keep talking
about you and me, Silently.

-


11 JUL 2017 AT 23:16

तवायफ़ भी जानती है,
उसकी दहलीज़ ये खिड़की ही है,
जहाँ से वो बाहरी दुनिया से रूबरू हो सकती है,
पर निकल नहीं सकती

-


12 JUL 2017 AT 7:30

खिड़की से बाहर नजरे गाड़े
वो नन्नी आँखे आज भी किसी के इंतज़ार में हैं।

शायद आज छोटे मुन्ने के लिए दूध थोड़ा ना पड़े
शायद आज माँ को फिर भूखे पेट सोना ना पड़े।

-


11 JUL 2017 AT 22:43

कभी खिड़कियों से तकती थीं

अब खाली खिड़कियाँ ही तकती हैं

-


11 JUL 2017 AT 22:59

खुली खिड़की और,
परिंदा देख उड़ भी गया

जिस्म के पिजड़े से
रूह एक दिन उड़ जानी है

-