QUOTES ON #THEVILLAINMIND

#thevillainmind quotes

Trending | Latest
21 NOV 2017 AT 13:03

खो जाने दे मुझे, बह जाने दे मुझे, इसी दुनिया में...

तू क्या जाने ए काफ़िर, इस दर्द ए तनहाई में मजा कितना है...

-


13 MAY 2019 AT 22:02

हूँ नहीं डरा अभी,
डट के हूँ खड़ा अभी,

तिमिर को "प्रभात" का,
विघात पर "आघात" का,
हार के प्रमाण तक जीत की उम्मीद है।

(Read Full in Caption)

-


22 NOV 2017 AT 12:44

After achieving a milestone,

Don't look for even a short break.

Remember, A Massive Victory is waiting for you...

-


14 OCT 2019 AT 1:09

ख्वाहिशें दफ़न हों कुछ अगर
हमें आज फिर आजमा लेना,
मुसलसल फासले मिटाने हों
तुम इक आवाज लगा देना,
मुकम्मल वफ़ा की चाहत में
इक दफा दांव लगा लेना,

क्यों? गैरों की गैरियत से दिल भरा नहीं अभी,
अपनों की खैरियत को "तस्कीन-ए-अना" भुला देना।।

-


11 MAR 2018 AT 19:29

दर्द ए मोहब्बत क्या है?
दिल टटोल कर तो देखिए..
यकीं मानो समझेगा आपको,
आरजू क्या है हमारी..

वस्ल ए चाहत क्या है?
राहों में आकर तो देखिए..
यकीं मानो एहसास होगा,
क्यों इतनी मिन्नतें हैं हमारी..

-


2 DEC 2017 AT 14:40

जज्बातों को समझ ए काफिर,
तुझे इसी तालीम की जरूरत है।
छोड़कर तू अंदाज अपना नजरिया मेरा,
देख यहां हर चीज कितनी खूबसूरत है।।

-


3 AUG 2018 AT 23:30

"वो एक अकेला वृक्ष"

नित आते-जाते राहों में,
विचलित मन की इन चाहों में,
अद्भुत प्रकृति के मंजर को,
देखा था मैंने उस बल को।

(Read Full in Caption)

-


28 JUL 2018 AT 16:05

बेशक तुझसे मेरा कोई पिछला हिसाब रहा होगा,
यूंही नहीं, तेरा दीदार होते ही सारे शिकवे दूर हो जाते हैं..

-


21 MAR 2018 AT 8:03

एहतियातन खयालों में आ जाऊं तो याद कर लीजिएगा...

शरारतन ख्वाबों में आ जाऊं तो प्यार कर लीजिएगा...

इबादतन लफ्जों पे आ जाऊं तो दुआ कर लीजिएगा...

मजबूरन तन्हाइयों में आ जाऊं तो अश्को मे बहा दीजिएगा...


देखना, ये सब लगने लगेगा आपको इतना आंसां;
बस इक दफा मेरी तरह इश्क़ कर लीजिएगा...


-


7 DEC 2017 AT 19:57

तुम्हारा जिंदगी में आना, जैसे तुम हो कोई नया एक्ट..
तुम्हें पढ़ना, समझना, जैसे तुम हो कोई सेक्शन,
कोई क्लाज और कोई फैक्ट..

पर इतना भी क्या मुक्तसर समझना,
इतनी भी क्या बेरुखी दिखाना,
और वो सबकुछ भूल जाना,
क्या समझूं मैं इसे कोई अमेंडमेंट?..

-